श्री जितेन्द्र मेहरा सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी लाईन जनपद हरिद्वार द्वारा किया गया रिजर्व पुलिस लाईन रोशनाबाद निरीक्षण दिए गए अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश।
आज दिनांक 05.03.2024 को श्री जितेन्द्र मेहरा सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी लाईन जनपद हरिद्वार द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन रोशनाबाद जनपद हरिद्वार का निरीक्षण किया गया निरीक्षण में पुलिस लाईन रोशनाबाद में स्थित विभिन्न कार्यालय जैसै- शस्त्रागार,स्टोर कार्यालय, परिवहन, जीडी कार्यालय, गणना कार्यालय सीपीसी, भोजनालय, व्यायमशाला,गैस कार्यालय, गैस गोदाम,पैट्रोल पम्प एवम मालखाना एनडीपीएस में रखे अभिलेखो का भौतिक रूप चेक किया गयाl
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को अपने अपने कार्यों को अद्यवधिक करने हेतु सम्बन्धितो को निर्देशित किया गया तथा पुलिस लाईन परिसर मे साफ–सफाई हेतु हेतु प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन हरिद्वार को निर्देशित किया गया है। शस्त्रागार मे रखे शस्त्रो की साफ सफाई हेतु करने तथा जनपद की कोतवाली / थानो को आवंटित शस्त्रो एवं राजकीय संपत्ति का समय समय पर भौतिक निरीक्षण करने हेतु प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन / आरमोरर की निर्देशित किया गया तथा स्टोर कार्यालय में रखी ऐसी सम्पत्ति जो उपयोग में लाने योग्य नही को उसकी नीलामी हेतु कार्यवाही करने हेतु स्टोर मोहर्रिर की निर्देशित किया गया ।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार: दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमीन हड़पने वाले भू-माफिया समेत 2 गिरफ्तार,करोड़ों की भूमि धोखाधड़ी के मामले का किया खुलासा, फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार कर बुजुर्ग की बेशकीमती जमीन को था बेचा,
हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, श्यामपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के 3 सदस्यों को दबोचा, भारी मात्रा में नकली नोट, प्रिंटर, लैपटॉप और अन्य उपकरण किए बरामद,
कोतवाली क्षेत्र के रणसुरा में हुए जानलेवा फायरिंग कांड में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार चल रहा एक और आरोपी गिरफ्तार।