चम्पावत पुलिस,नशामुक्त उत्तराखण्ड 2025 के क्रम में लोहाघाट पुलिस की नशे के तस्कर के विरूद्ध कार्यवाही
मा0 मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद चम्पावत में श्री अजय गणपति कुम्भार पुलिस अधीक्षक महोदय चंपावत के निर्देसानुसार तथा क्षेत्राधिकारी श्री विपिन चन्द्र पंत चम्पावत के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के क्रम में दिनांक 02/03/2024 को थाना लोहाघाट क्षेत्रान्तर्गत थाना लोहाघाट पुलिस द्वारा मरोड़ाखान लोहाघाट से 500 मीटर पहले सड़क पुख्ता पर वाहन संख्या UK05C 6991 SWIFT DZIER को चैंक किया गया तो अभियुक्त गण क्रमशः 1. पुष्कर सिंह रावल पुत्र गुमान सिंह रावल निवासी ग्राम बौतड़ी, थाना लोहाघाट 2. कमला जुकरिया पत्नी गिरीश चन्द जुकरिया निवासी ग्राम गूठ गरसाड़ी कोतवाली चम्पावत जनपद चम्पावत के कब्जे कुल 1किलो 240 ग्राम अवैध चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया, उक्त सम्बन्ध में थाना लोहाघाट मे मुकदमा *FIR no 12/2024 धारा 8/20/60 NDPS ACT* पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगणों को मा0 न्यायालय चम्पावत पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम में,
1.श्री सुरेन्द्र सिह कोरंगा थानाध्यक्ष लोहाघाट
2.उ0नि0 श्री मनीष खत्री प्रभारी SOG चम्पावत
3.उ0नि0 श्री सोनू सिह बोहरा प्रभारी ANTF चम्पावत
4.अपर उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र प्रसाद थाना लोहाघाट
5.हे0का0 166 महेन्द्र डंगवाल SOG
6.हे0का0 113 प्रकाश राणा थाना लोहाघाट
7.का0 273 अशोक वर्मा SOG
8.म0का0 397 रेनू पोखरिया थाना लोहाघाट शामिल रहें।

More Stories
उत्तराखंड एस०टी०एफ० की साइबर क्राईम पुलिस देहरादून टीम की एक ओर बड़ी कार्यवाही – ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का खुलासा, गैंग का एक सदस्य लुधियाना, पंजाब से गिरफ्तार, दून निवासी व्यक्ति के साथ साईबर ठगों के द्वारा इन्वैस्टमैन्ट के नाम बड़ा मुनाफा कमाने का लालच देकर की गई थी 1 करोड 87 लाख 64 हजार रुपये की ठगी,
3 वर्षीय बच्चे के अपहरण का 20 घंटे के भीतर खुलासा, झबरेड़ा पुलिस ने बच्चा सकुशल बरामद, एक अपहरणकर्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने पत्रकारवार्ता में दी जानकारी, एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में अपनी दक्षता दिखाती हरिद्वार पुलिस,
मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया जोर,