09 पेटी अवैध शराब का परिवहन कर रहे व्यक्तियों को अगस्त्यमुनि पुलिस ने किया गिरफ्तार, शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन किया गया सीज।
अवैध शराब की तस्करी व रोकथाम व धरपकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा दिए गये निर्देशों व पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री प्रबोध घिल्डियाल के प्रभावी पर्यवेक्षण में आज दिनांक 29.02.2024 को थाना अगस्यमुनि पुलिस द्वारा 02 व्यक्तियों को वाहन संख्या यूके 13A-4338 अल्टो कार में 09 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मेकडाॅवल्स व्हिस्की का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है तथा अवैध शराब तस्करी में प्रयुक्त उक्त वाहन को सीज किया गया है।
अभियुक्त का विवरण
01- बहादुर सिंह बिष्ट पुत्र श्री गोविन्द सिंह, निवासी ग्राम घिमतोली, चौकी दुर्गाधार, जनपद रुद्रप्रयाग।
02- महेन्द्र सिंह बिष्ट पुत्र स्व0 श्री मातवर सिंह निवासी ग्राम उतर्सू, पोस्ट क्यूड़ी, जनपद रुद्रप्रयाग।
पुलिस टीम का विवरण
1 उपनिरीक्षक आशुतोष चौहान, थाना अगस्त्यमुनि
2 मुख्य आरक्षी सन्तोष, थाना अगस्त्यमुनि
Social Media Cell Police Office Rudraprayag

More Stories
ऑपरेशन प्रहार: दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमीन हड़पने वाले भू-माफिया समेत 2 गिरफ्तार,करोड़ों की भूमि धोखाधड़ी के मामले का किया खुलासा, फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार कर बुजुर्ग की बेशकीमती जमीन को था बेचा,
हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, श्यामपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के 3 सदस्यों को दबोचा, भारी मात्रा में नकली नोट, प्रिंटर, लैपटॉप और अन्य उपकरण किए बरामद,
कोतवाली क्षेत्र के रणसुरा में हुए जानलेवा फायरिंग कांड में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार चल रहा एक और आरोपी गिरफ्तार।