आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत जिला रुद्रप्रयाग व जिला चमोली के थाना प्रभारियों द्वारा की गयी बार्डर मीटिंग।।
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन व नोडल अधिकारी चुनाव प्रकोष्ठ पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग के पर्यवेक्षण में आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा लाभप्रद सूचनाओं का आदान-प्रदान करने के सम्बन्ध में थाना प्रभारी ऊखीमठ निरीक्षक श्री मुकेश चौहान एवं थानाध्यक्ष गोपेश्वर श्री कुलदीप सिंह, चौकी प्रभारी चोपता श्री सतीश चन्द्र शाह द्वारा रिपोर्टिंग पुलिस चौकी चोपता (थाना ऊखीमठ) में बॉर्डर मीटिंग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दोनों जिलों के थाना प्रभारियों व पुलिस अधिकारियों ने आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें चुनाव को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने, बॉर्डर क्षेत्र में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने, अपराधियों पर निगरानी रखने, वांछित अपराधियों का ब्योरा साझा करने, आपसी समन्वय बनाने, अन्तर्जनपदीय चेक पोस्टों पर सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि बनाये रखने, अवैध हथियारों की बरामदगी, चुनाव के दौरान नगदी एवं प्रलोभन देने वाली वस्तुओं का आदान-प्रदान होने की स्थिति में संयुक्त कार्यवाही करने तथा चुनाव के दौरान अवैध रूप से परिवहन की जाने वाले शराब, अन्य मादक पदार्थों व सामग्रियों पर रोकथाम लगाए जाने हेतु संयुक्त रूप से कार्यवाही की जाने पर विस्तृत चर्चा की गई। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु प्रतिबद्ध है।
Social Media Cell Police Office Rudraprayag

More Stories
स्वतंत्रता दिवस पर पीएनबी मंडल कार्यालय में आयोजित हुए विशेष सम्मान समारोह कार्यक्रम में, ‘सोशल सिक्योरिटी स्कीम कैंपेन’ में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने पर, ऑपरेशंस हेड राव साबान राजपूत को किया गया सम्मानित,
महेश प्रताप सिंह राणा को नई दिल्ली में मिलेगा ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड’, सम्मान और नेपाल यात्रा का आमंत्रण, 25 देशों के राष्ट्रध्वज बनेंगे भव्य समारोह के साक्षी…
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…