पुलिस टीमों के जनपद में लगातार सक्रियता के चलते वाहन चोरों में खौफ।
चोरी की 02 मोटर साईकिलें व एक मन्दिर से चुराया पीतल का घन्टा बरामद,कड़ी मशख्त के चलते पुलिस के हत्थे चढ़ा दोपहिया वाहन चोरी गिरोह का 01 सदस्य
अपनी निजी जरुरतों को पूरा करने के लिये वाहन चोरी को बनाया हत्यार
जनपद में हो रही वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्त अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजकर इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी हरिद्वार द्वारा सिटी एवं देहात क्षेत्र में अलग-अलग टीमें गठित की गई पुलिस टीमों द्वारा ग्राउण्ड जीरो पर किए जा रहे प्रयासों का असर साफ दिखाई दिया जिससे लगातार सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
जनपद में चोरी किए गए वाहनों की बरामदगी को जारी रखते हुए कोतवाली लक्सर में गठित पुलिस टीम ने चुराई गई 02 मोटर साइकिलों व मन्दिर से चुराया गया एक पीतल घन्टा को बरामद किया गया।
एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए निर्देशो पर खरा उतरते हुए वाहन चोरी प्रकरणों में लगातार टीमों में से कोतवाली लक्सर में गठित पुलिस टीम द्वारा संघन चैकिंग व संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश करते हुए दिनांक 18-02-24 लक्सर क्षेत्र से वाहन चैकिंग के दौरान 01 संदिग्ध आरोपी सोनू उर्फ उमंग वर्मा को 02 मो0सा0एक अदद मन्दिर का घण्टा पीली धातू के साथ पकडा गया ।
उक्त मो0सा0 के सम्बन्ध में कोतवाली लक्सर में अभियोग पंजीकृत है।
आऱोपियों से पूछताछ में उक्त मोटर साइकिल कुछ दिन पहले भिक्कमपुर व सुल्तानपुर से चोरी करना बताया गया जहां से मन्दिर से एक पीतल का बडा घन्टा भी चोरी करना बताया ।
नाम पता आरोपी
सोनू उर्फ उमंग वर्मा पुत्र स्व0 नरेश वर्मा निवासी हाल किरायेदार राजकुमार शर्मा मकान न0-182 सुभाषनगर कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार।
बरामद मोटर साइकिलों का विवरण-
1-वाहन संख्या UK08R-9395
2- होण्डा सीडी 110 ड्रीम DX रंग काला
3-एक अदद मन्दिर का घण्टा पीली धातु
पुलिस टीम
1-व0उ0नि0 मनोज गैरोला
2-उ0नि0 लोकपाल परमार
3-कांनि0 हिमांशु चौधरी
4-कांनि0 अनुप पोखरियाल
5-कांनि0 जितेन्द्र नेगी

More Stories
शिवालिक नगर में देशभक्ति के तरानों से गूंजी ‘एक शाम शहीदों के नाम, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सामुदायिक केंद्र फेस-3 में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन… राज्य मंत्री डॉ. जयपाल चौहान और विधायक आदेश चौहान ने अमर शहीदों को किया नमन…
स्वतंत्रता दिवस पर पीएनबी मंडल कार्यालय में आयोजित हुए विशेष सम्मान समारोह कार्यक्रम में, ‘सोशल सिक्योरिटी स्कीम कैंपेन’ में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने पर, ऑपरेशंस हेड राव साबान राजपूत को किया गया सम्मानित,
महेश प्रताप सिंह राणा को नई दिल्ली में मिलेगा ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड’, सम्मान और नेपाल यात्रा का आमंत्रण, 25 देशों के राष्ट्रध्वज बनेंगे भव्य समारोह के साक्षी…