तनवीर अली हरिद्वार
तीन दिवसीय फार्मा एंड लैब एक्सपो (प्रदर्शनी) का हुआ शुभारंभ।
सिडकुल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन उत्तराखंड द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फार्मा एंड लैब एक्सपो (प्रदर्शनी) का आज शुभारंभ हो गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फार्मा एसोसिएशन के चैयरमेन और एकम्स ड्रग्स एंड फार्मासिटिकल के प्रबंध निदेशक संदीप जैन ने दीप प्रज्वलित करके किया।
प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड में बाहर के उद्योग निवेशकों को आमंत्रित करना है। प्रदर्शनी में देश-विदेश के फार्मा उद्योग मशीनरी, लैब, केमिकल, पैकेजिंग मैटेरियल उद्योग के निर्माता और प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रदर्शनी में प्रदेश के फार्मा एवं कॉस्मेटिक, आयुष उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की फार्मा टेक्नोलॉजी मशीनों आदि की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
इस मौके पर सन्दीप जैन ने बताया कि प्रदर्शनी का आयोजन आज से 18 फरवरी तक विकास भवन रोशनाबाद के सामने मैदान में किया जाएगा। फार्मा उद्योग को बढ़ाने के लिए प्रदर्शनी हर साल आयोजित की जाती है। प्रदर्शनी में करीब 130 उद्योग शिरकत कर रहे है। इनसे उधोगों को बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम में,हरेन्द्र गर्ग,अनिल शर्मा,आर0के0 सुनेजा,अजय दिगंबर जैन,महेंद्र आहूजा,जगदीश लाल पाहवा,के0डी0 शर्मा,पंकज बर्थवान, अंशिका, चिराग समेत अन्य लोग शामिल रहें।

More Stories
शिवालिक नगर में देशभक्ति के तरानों से गूंजी ‘एक शाम शहीदों के नाम, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सामुदायिक केंद्र फेस-3 में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन… राज्य मंत्री डॉ. जयपाल चौहान और विधायक आदेश चौहान ने अमर शहीदों को किया नमन…
स्वतंत्रता दिवस पर पीएनबी मंडल कार्यालय में आयोजित हुए विशेष सम्मान समारोह कार्यक्रम में, ‘सोशल सिक्योरिटी स्कीम कैंपेन’ में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने पर, ऑपरेशंस हेड राव साबान राजपूत को किया गया सम्मानित,
महेश प्रताप सिंह राणा को नई दिल्ली में मिलेगा ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड’, सम्मान और नेपाल यात्रा का आमंत्रण, 25 देशों के राष्ट्रध्वज बनेंगे भव्य समारोह के साक्षी…