ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स एस टी एफ की ड्रग्स के खिलाफ एक और बड़ी कार्यवाही।हिस्ट्रीशीटर/गैंगस्टर नशा तस्कर गिरप्तार।पकड़े गए नशा तस्कर से 68 ग्राम स्मैक बरामद। उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी के उत्तराखंड के ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश पर एसटीएफ की ए.एन.टी.एफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा थाना पटेलनगर जनपद देहरादून स्थित स्मार्ट एनक्लेव से अभियुक्त तौफिक उर्फ राशिद उर्फ भर्ता पुत्र अनवर निवासी मेहूंवाला मस्जिद के पास हाल पता स्मार्ट एनक्लेव गोरखपुर थाना पटेलनगर को स्कूटी से 68 ग्राम स्मैक परिवहन करने के कारण गिरफ़्तार किया गया, जिसके द्वारा पूछताछ पर बताया कि यह स्मैक बिहारीगढ़ से लेकर आया था जिसको वह पटेल नगर क्षेत्र में आस पास के स्कूल कॉलेजों में अपने पैडलरो के माध्यम से बिक्री करवाता है । इस पर एसटीएफ द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स पैडलरो के नाम की जानकारी हुई है जिन पर कार्यवाही की जायेगी। अभियुक्त के कब्जे से अवैध तस्करी से कमाए 9600 रूपये भी बरामद किए गए।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम–
तौफिक उर्फ राशिद उर्फ भर्ता पुत्र अनवर निवासी मेहूंवाला
बरामदगी का विवरण
68 ग्राम अवैध स्मैक
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
- मुoअoसंo 2/11 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली विकासनगर
- मुoअoसंo 562/22 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट कोतवाली पटेलनगर
- मुoअoसंo 399/22 धारा 8/21/27a ndps एक्ट कोतवाली पटेलनगर
- मुoअoसंo 584/22 धारा 8/21/60 ndps एक्ट कोतवाली पटेलनगर
- मुoअoसंo 413/16 धारा 8/20 ndps एक्ट कोतवाली पटेलनगर
- मुoअoसंo 308/14 धारा 8/20/29 ndps एक्ट कोतवाली पटेलनगर
- मुoअoसंo 383/15 धारा 8/20 ndps एक्ट कोतवाली पटेलनगर
- मुoअoसंo 109/15 धारा 8/20 ndps एक्ट कोतवाली कैंट
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा आज पुनः अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखे रहेगी।
एसटीएफ से संपर्क हेतु : 0135 -2656202
9412029536

More Stories
उत्तराखंड एस०टी०एफ० की साइबर क्राईम पुलिस देहरादून टीम की एक ओर बड़ी कार्यवाही – ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का खुलासा, गैंग का एक सदस्य लुधियाना, पंजाब से गिरफ्तार, दून निवासी व्यक्ति के साथ साईबर ठगों के द्वारा इन्वैस्टमैन्ट के नाम बड़ा मुनाफा कमाने का लालच देकर की गई थी 1 करोड 87 लाख 64 हजार रुपये की ठगी,
3 वर्षीय बच्चे के अपहरण का 20 घंटे के भीतर खुलासा, झबरेड़ा पुलिस ने बच्चा सकुशल बरामद, एक अपहरणकर्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने पत्रकारवार्ता में दी जानकारी, एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में अपनी दक्षता दिखाती हरिद्वार पुलिस,
मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया जोर,