कोतवाली गंगनहर
कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा सघन चैकिंग के लिए जारी किए गए आदेश दिखा रहे हैं अपना असर।छोटे हाथी से सप्लाई की जा रही थी शराब की खेप, डिलीवरी से पहले पुलिस टीम ने माल सहित चालक को दबोचा,पकड़ में आयी 07 पेटी अंग्रेजी शराब व 02 पेटी बियर, बकार्डी लेमन व आईबी जैसे ब्रांड हैं शामिल
आगामी लोकसभा की तैयारियों में जोर-शोर से जुटे पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाही का जायजा लेने के साथ-साथ जनपद पुलिस को बिना लापरवाही संवेदनशील स्थानों पर सघन चैकिंग करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
उक्त आदेश के क्रम में की जा रही चैकिंग के फलस्वरूप कोतवाली गंगनहर पुलिस टीम ने कल दिनांक 02.02.2024 को मुखबिर की सूचना पर छोटा हाथी चालक शराब तस्कर अमित कुमार को 07 पेटी अंग्रेजी शराब व 02 पेटी बियर के साथ दबोचने में कामयाबी हासिल की। बरामदगी के आधार पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर तस्कर को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
विवरण शराब तस्कर-
अमित कुमार पुत्र मूलचंद निवासी भारापुर भौरी, थाना बहादराबाद हरिद्वार
बरामदगी-
1- 48 पव्वे अंग्रेजी शराब मार्का ओल्ड मोंग
2- 12 बोतल अंग्रेजी शराब मार्का मैगडॉवल
3- 24 अद्दे अंग्रेजी शराब मार्का मैगडॉवल
4- 48 पव्वे अंग्रेजी शराब मार्का मैगडॉवल
5- 12 बोतल अंग्रेजी शराब मार्का इंपीरियल ब्लू
6- 24 अद्दे अंग्रेजी शराब मार्का इंपीरियल ब्लू
7- 48 पव्वे अंग्रेजी शराब मार्का बकार्डी लेमन
8- 24 बोतल बीयर (बडवाइजर)
9- वाहन छोटा हाथी संख्या UK08CB- 3744
(कुल 07 पेटी अंग्रेजी शराब व 02 पेटी बियर)
पुलिस टीम में,
1- उप निरीक्षक विपिन कुमार
2- अपर उ0नि0 धनपाल
3- हे0कां0 ब्रिज किशोर
4- कां0 राकेश राणा शामिल रहें।

More Stories
शिवालिक नगर में देशभक्ति के तरानों से गूंजी ‘एक शाम शहीदों के नाम, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सामुदायिक केंद्र फेस-3 में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन… राज्य मंत्री डॉ. जयपाल चौहान और विधायक आदेश चौहान ने अमर शहीदों को किया नमन…
स्वतंत्रता दिवस पर पीएनबी मंडल कार्यालय में आयोजित हुए विशेष सम्मान समारोह कार्यक्रम में, ‘सोशल सिक्योरिटी स्कीम कैंपेन’ में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने पर, ऑपरेशंस हेड राव साबान राजपूत को किया गया सम्मानित,
महेश प्रताप सिंह राणा को नई दिल्ली में मिलेगा ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड’, सम्मान और नेपाल यात्रा का आमंत्रण, 25 देशों के राष्ट्रध्वज बनेंगे भव्य समारोह के साक्षी…