मुल्जिम ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसएसपी देहरादून द्वारा 04 पुलिसकर्मियों को किया गया निलंबित,मुल्जिम ड्यूटी जैसे संवेदनशील ड्यूटी पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी :_ एसएसपी देहरादून
आज दिनांक 01-02-2024 को जिला कारागार से न्यायालय परिसर देहरादून विचाराधीन बंदियों को लाने व ले जाने के लिए हवालात ड्यूटी में नियुक्त पुलिस कर्मियों की ड्यूटी के प्रति सजगता व संवेदनशीलता परखने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को मुल्जिम ड्यूटी में नियुक्त पुलिसकर्मियों की अकस्मात चेकिंग हेतु भेजा गया तो पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा अकस्मात चेकिंग करने पर मुल्जिम ड्यूटी मैं नियुक्त पुलिसकर्मी को जिला कारागार सुद्वोवाला के गेट पर चैक करने पर डयूटी पर नियुक्त 29 पुलिस कर्मियों में से 04 पुलिस कर्मी सरकारी वाहन में अनुपस्थित पाये गये, अनुपस्थित पुलिसकर्मियों द्वारा महत्वपूर्ण व संवेदनशील ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा निम्न कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गयाः-
1- हे0का0 योगेश
2- का0 राजेश
3- का0 अनुज
4- का0 बच्चन सिंह

More Stories
शिवालिक नगर में देशभक्ति के तरानों से गूंजी ‘एक शाम शहीदों के नाम, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सामुदायिक केंद्र फेस-3 में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन… राज्य मंत्री डॉ. जयपाल चौहान और विधायक आदेश चौहान ने अमर शहीदों को किया नमन…
स्वतंत्रता दिवस पर पीएनबी मंडल कार्यालय में आयोजित हुए विशेष सम्मान समारोह कार्यक्रम में, ‘सोशल सिक्योरिटी स्कीम कैंपेन’ में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने पर, ऑपरेशंस हेड राव साबान राजपूत को किया गया सम्मानित,
महेश प्रताप सिंह राणा को नई दिल्ली में मिलेगा ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड’, सम्मान और नेपाल यात्रा का आमंत्रण, 25 देशों के राष्ट्रध्वज बनेंगे भव्य समारोह के साक्षी…