हरिद्वार 31 जनवरी। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने आज कड़ी कार्यवाही करते हुए अनाधिकृत प्लाटिंग के विरुद्ध ध्वस्तीकरणअभियान चलाते हुए ध्वस्तीकरण किया है।
शाखा कार्यालय रुड़की के अंतर्गत रजवाड़ा फार्म हाउस के पास ब्रह्मपुर रोड , रुड़की में अतुल अग्रवाल द्वारा 9 से 10 बीघा भूमि पर करायी जा रही अवैध प्लॉटिंग को हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की टीम ने ध्वस्तीकरण आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए ध्वस्त कर दिया है ।
प्राधिकरण टीम ने रहमतपुर मदरसा के सामने रुड़की में नीरज त्यागी द्वारा 12 बीघे में की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्तीकरण किया गया इसके अलावा एन0एच0 58 न्यू ऐरा के बगल में मंगलौर के अंतर्गत 15 से 16 बीघा भमि पर देवराज व अंजार नाम के व्यक्तियों द्वारा अवैध प्लाटिंग की जा रही थी और विगनेशवर एन्क्लेव एन0एच0 58 रुड़की में प्रेम सिंह बिष्ठ द्वारा लगभग 05 बीघे में की जा रही अवैध प्लाटिंग की जा रही थी जिसको ध्वस्तीकरण आदेश के क्रम में प्राधिकरण टीम द्वारा ध्वस्त कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि समस्त अवैध निर्माण के विरुद्ध समस्त अवैध निर्माणकर्ता को नोटिस जारी किया तथा सुनवाई का अवसर प्रदान करने के उपरांत ध्वस्तीकरण आदेश पारित किए गए आदेशों के अनुपालन में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की गयी है।
हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने कड़ी कार्यवाही करते हुए…… 37 बीघा अवैध कॉलोनी की प्लाटिंग पर बुल्डोजर चलाकर किया ध्वस्तीकरण…..

More Stories
शिवालिक नगर में देशभक्ति के तरानों से गूंजी ‘एक शाम शहीदों के नाम, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सामुदायिक केंद्र फेस-3 में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन… राज्य मंत्री डॉ. जयपाल चौहान और विधायक आदेश चौहान ने अमर शहीदों को किया नमन…
स्वतंत्रता दिवस पर पीएनबी मंडल कार्यालय में आयोजित हुए विशेष सम्मान समारोह कार्यक्रम में, ‘सोशल सिक्योरिटी स्कीम कैंपेन’ में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने पर, ऑपरेशंस हेड राव साबान राजपूत को किया गया सम्मानित,
महेश प्रताप सिंह राणा को नई दिल्ली में मिलेगा ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड’, सम्मान और नेपाल यात्रा का आमंत्रण, 25 देशों के राष्ट्रध्वज बनेंगे भव्य समारोह के साक्षी…