आज महानगर कांग्रेस द्वारा महात्मा गांधी जी के बलिदान दिवस पर यूनियन भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके दिखाएं अहिंसा के मार्ग पर चलें और समाज में हिंसात्मक गतिविधियों के खिलाफ लगातार संघर्षास्त्र रहे,
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर और पूर्व विधायक रामयश सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी का नैतिक बल इतना था कि उन्होंने चौरी चौरा आंदोलन में हुई हिंसा के कारण उसे आंदोलन को ही वापस ले लिया और हिंसा से मिलने वाली आजादी को ठुकरा दिया, बापू को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि अहिंसा को हम अपने जीवन में धारण कर उसका अनुसरण करें,
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष ओ पी चौहान और युवा नेता वरुण बालियान ने कहा कि गांधी जी ने आजादी का जश्न में शामिल न होकर नोवाखाली में हो रहे दंगों को रोकने के लिए आमरण अनशन पर बैठ गए और उनके अनशन का प्रभाव यह हुआ कि दंगाइयों ने हथियार छोड़ दिए, यह गांधी का नैतिक और सैद्धांतिक बल था कि दंगा करने वाले भी शर्मसार हो गये,
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता सोम त्यागी, चौधरी करतार सिंह खारी, चौधरी बलजीत सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष विमल शर्मा साटू, पार्षद कैलाश भट्ट,मनोज जाटव,सी पी सिंह, समर्थ अग्रवाल,करण सिंह राणा, आकाश बिरला, सचिन पालीवाल, हरजीत सिंह, अवधेश कुमार,ओमप्रकाश ग्वाली, आकाश ऋतुराज,अशोक गुप्ता, भुवनेश पाठक आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।।
महानगर कांग्रेस ने महात्मा गांधी जी के बलिदान दिवस पर यूनियन भवन में श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन….महात्मा गांधी को यही होगी सच्ची श्रद्धांजलि,अहिंसा के मार्ग पर चलें और समाज में हिंसात्मक गतिविधियों के खिलाफ लगातार रहें संघर्षास्त्र….अमन गर्ग…

More Stories
ऑपरेशन प्रहार: दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमीन हड़पने वाले भू-माफिया समेत 2 गिरफ्तार,करोड़ों की भूमि धोखाधड़ी के मामले का किया खुलासा, फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार कर बुजुर्ग की बेशकीमती जमीन को था बेचा,
हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, श्यामपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के 3 सदस्यों को दबोचा, भारी मात्रा में नकली नोट, प्रिंटर, लैपटॉप और अन्य उपकरण किए बरामद,
कोतवाली क्षेत्र के रणसुरा में हुए जानलेवा फायरिंग कांड में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार चल रहा एक और आरोपी गिरफ्तार।