“कोतवाली रानीपुर ने चोरी करते हुये धर दबोचा एक शातिर चोर”
“मौके से फरार अभियुक्त की तलाश जारी”आज दिनांक 28.01.2024 को कोतवाली रानीपुर को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पूरणपुर स्थित अमरीश पुरी पुत्र श्री विजेन्द्र पुरी नि0 पुरण पुर कोत0 रानीपुर हरिद्वार के घर की छत से दो चोर लोहे की ऐंगल चोरी कर रहे है, सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर अमरीश पुरी के घर से अभि0 रवि शंकर पुत्र पृथ्वी सिंह नि0 ग्राम पुरण पुर कोत0 रानीपुर हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया, एवं मौके से अभि0 अमित पुत्र गोर्धन नि0 उपरोक्त फरार हो गया, गिरफ्तार अभि0 के कब्जे से चोरी किये गये 02 लोहे के ऐंगल की बरामदगी की गयी । गिरफ्तार अभि0 व फरार अभि0 के विरूद्ध वादी अमरीश पुरी उपरोक्त की तहरीर पर थाने पर मु0अ0सं0 32/2024 धारा 379,411 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को आज मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है, व फरार अभि0 की शीघ्र गिरफ्तारी की जायेगी ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1- रवि शंकर पुत्र पृथ्वी सिंह नि0 ग्राम पुरण पुर कोत0 रानीपुर हरिद्वार
फरार अभियुक्त- अमित पुत्र गोर्धन नि0 ग्राम पुरण पुर कोत0 रानीपुर हरिद्वार
बरामदगी- दो लोहे के ऐंगल
पुलिस टीम-
- का0 1119 विजयपाल, कोतवाली रानीपुर
- हो0गा0 4416 ब्रहमपाल, कोतवाली रानीपुर

More Stories
शिवालिक नगर में देशभक्ति के तरानों से गूंजी ‘एक शाम शहीदों के नाम, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सामुदायिक केंद्र फेस-3 में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन… राज्य मंत्री डॉ. जयपाल चौहान और विधायक आदेश चौहान ने अमर शहीदों को किया नमन…
स्वतंत्रता दिवस पर पीएनबी मंडल कार्यालय में आयोजित हुए विशेष सम्मान समारोह कार्यक्रम में, ‘सोशल सिक्योरिटी स्कीम कैंपेन’ में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने पर, ऑपरेशंस हेड राव साबान राजपूत को किया गया सम्मानित,
महेश प्रताप सिंह राणा को नई दिल्ली में मिलेगा ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड’, सम्मान और नेपाल यात्रा का आमंत्रण, 25 देशों के राष्ट्रध्वज बनेंगे भव्य समारोह के साक्षी…