हरिद्वार के सिडकुल में एकम्स फार्मा ग्रुप ने अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वाहन करते हुए लक्की ग्लोबल फाउंडेशन को स्वच्छता के लिए ई-रिक्शा प्रदान की है। इन e रिक्शा को कल हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जोकि रावली महदूद में प्रत्येक घर से सूखा कचरा एवम गीला कचरा उठाएंगे। भविष्य में और भी गली मोहल्लो मे कूड़ा उठाने के लिए और भी ई रिक्शा लगाई जाएगी।इस मौके पर एकम्स हैल्थ एण्ड एजुकेशन सोसासटी की सचिव अर्चना जैन ने कहा कि हम समाज में मानव सेवा के प्रति सदैव अपने दायित्वों का निर्वाहन करते हैं। इस अभियान का उद्देश्य अपने आस-पास के लोगो को स्वच्छता बनाये रखने सम्बन्धी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया। इस अवसर पर एकम्स के प्रबंध निदेशक संदीप जैन जी ने कहा कि स्वच्छ भारत का उद्देश्य केवल आसपास की सफाई नही अपितु आमजन की सहभागिता से अधिक पेड़ पौधे, कचरामुक्त वातावरण बनाना, शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराना और स्वच्छ भारत का निर्माण करना है।सामाजिक क्षेत्र में हमारा प्रयास लगातार जारी रहेगा।
जोकि रावली महदूद में प्रत्येक घर से सूखा कचरा एवम गीला कचरा उठाएंगे। भविष्य में और भी गली मोहल्लो मे कूड़ा उठाने के लिए और भी ई रिक्शा लगाई जाएगी।

More Stories
शिवालिक नगर में देशभक्ति के तरानों से गूंजी ‘एक शाम शहीदों के नाम, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सामुदायिक केंद्र फेस-3 में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन… राज्य मंत्री डॉ. जयपाल चौहान और विधायक आदेश चौहान ने अमर शहीदों को किया नमन…
स्वतंत्रता दिवस पर पीएनबी मंडल कार्यालय में आयोजित हुए विशेष सम्मान समारोह कार्यक्रम में, ‘सोशल सिक्योरिटी स्कीम कैंपेन’ में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने पर, ऑपरेशंस हेड राव साबान राजपूत को किया गया सम्मानित,
महेश प्रताप सिंह राणा को नई दिल्ली में मिलेगा ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड’, सम्मान और नेपाल यात्रा का आमंत्रण, 25 देशों के राष्ट्रध्वज बनेंगे भव्य समारोह के साक्षी…