ज्वालापुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी ज्वालापुर सर्राफा बाजार से टप्पेबाजी करने वाली महिला को धर दवोचा।
सर्राफा बाजार में ज्वेलरी की दुकान पर ज्वेलरी खरीदने आई महिला के बैग से 2 लाख रुपए उड़ने वाली महिला को मय चोरी के पैसों के धर दवोचा कोतवाली ज्वालापुर पर वादी श्रवण कुमार पुत्र बलवीर सिंह निवासी इंद्रलोक कॉलोनी सेक्टर 6 कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार की लिखित तहरीर पर प्रतिवादी अज्ञात के द्वारा दिनांक 19/01/2024 विष्णु ज्वेलर्स की दुकान सर्राफा बाजार कोतवाली ज्वालापुर से बौग के अंदर से ₹200000 चोरी कर ले जाने के संबंध में थाना हाजा पुर मुकदमा अपराध संख्या 64/2024 धारा 380 भा0द0वि पंजीकृत किया गया विवेचना प्रभारी चौकी बाजार उप निरीक्षक आशीष नेगी द्वारा की जा रही है। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद हरिद्वार में लगातार बढ़ती चोरी/टप्पेबाजी को देखते हुए। तत्काल घटना का अनावरण के लिए प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकार ज्वालापुर महोदय के कुशल निर्देशन/पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर विजय सिंह द्वारा उप निरीक्षक आशीष नेगी के नेतृत्व में टीमें गठित की गई। गठित टीमों द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज एकत्र कर लगातार कैमरो से पिछा करते हुए ।मुखवीर खास को क्षेत्र में सक्रिय किया गया। कड़ी सुराग राशि पता रसी कर मुखवीर खास की सूचना पर दिनांक 24/2024 को 01 महिला अभियुक्ता मुन्नी पत्नी अल्लादिया निवासी आदिल नगर निकट भुतेषी मंदिर थाना सिटी कोतवाली जनपद बुलंदशहर उत्तर प्रदेश को मोहल्ला मेहतान कोतवाली ज्वालापुर से मय चोरी के 180000 रुपए के साथ गिरफ्तार किया गया।
मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 ipc की बढ़ोतरी की गई।
अभियुक्त को बाद आवश्यक कार्रवाई कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
गिरफ्तार अभियुक्ता
मुन्नी पत्नी अल्लादिया निवासी आदिल नगर निकट विदेशी मंदिर थाना कोतवाली सिटी जनपद बुलंदशहर उत्तर प्रदेश
बरामदी
180000 ₹ नगद(एक लाख अस्सी हज़ार)
पुलिस टीम में,
1-प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर विजय सिंह
2-वरिष्ठ उप निरीक्षक संतोष सेमवाल
3-प्रभारी चौकी बाजार उप निरीक्षक आशीष नेगी
4-हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह
5-कांस्टेबल संदीप कुमार
6-कांस्टेबल नरेंद्र राणा
7-कांस्टेबल रवि चौहान
8-महिला कांस्टेबल शोभा शामिल रहें।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार: दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमीन हड़पने वाले भू-माफिया समेत 2 गिरफ्तार,करोड़ों की भूमि धोखाधड़ी के मामले का किया खुलासा, फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार कर बुजुर्ग की बेशकीमती जमीन को था बेचा,
हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, श्यामपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के 3 सदस्यों को दबोचा, भारी मात्रा में नकली नोट, प्रिंटर, लैपटॉप और अन्य उपकरण किए बरामद,
कोतवाली क्षेत्र के रणसुरा में हुए जानलेवा फायरिंग कांड में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार चल रहा एक और आरोपी गिरफ्तार।