कोतवाली ज्वालापुर
2020 से लगातार फरार चल रहे अभियुक्त की तलाश में केरल पहुंची हरिद्वार पुलिस,हज यात्रा करवाने के नाम पर लोगों की धार्मिक भावनाओं से खेल रूपए ऐंठने का है मामला,करीब 40 लाख की ठगी और जान से मारने की धमकी देने संबंधी प्रकरण में था नामजद।
निरंतर प्रयासों का मिला फायदा, बचने के लिए छिपाकर अपने घर सुदूर भारत पहुंचा था आरोपी
कोतवाली ज्वालापुर पर वादी शौकीन अहमद पुत्र श्री तहसीन अहमद निवासी मोहल्ला कैथवाड़ा कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार की लिखित तहरीर पर दिनांक 24/11/2020 को प्रतिवादी शाहजमाल, सैयद आरिफ व शमनन्द के द्वारा हज यात्रा में जाने के लिए 3949000 ₹ लेने व रुपए वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने के संबंध मुकदमा अपराध संख्या 623/2023 धारा 406.506 भा0द0वि पंजीकृत किया गया।उपरोक्त अभियोग में फरार चल रहे अभियुक्त शमनन्द वावू की तलाश में केरल पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
नाम पता अभियुक्त-
शमनन्द वावू पुत्र मुईद्दीन कुटी निवासी पच्छाटिरी थाना तिरुर जिला मलापुरम केरल
पुलिस टीम में,
1-उ0नि0 रविंद्र जोशी
2-का0 रोहित बरोडिया शामिल रहें।

More Stories
शिवालिक नगर में देशभक्ति के तरानों से गूंजी ‘एक शाम शहीदों के नाम, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सामुदायिक केंद्र फेस-3 में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन… राज्य मंत्री डॉ. जयपाल चौहान और विधायक आदेश चौहान ने अमर शहीदों को किया नमन…
स्वतंत्रता दिवस पर पीएनबी मंडल कार्यालय में आयोजित हुए विशेष सम्मान समारोह कार्यक्रम में, ‘सोशल सिक्योरिटी स्कीम कैंपेन’ में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने पर, ऑपरेशंस हेड राव साबान राजपूत को किया गया सम्मानित,
महेश प्रताप सिंह राणा को नई दिल्ली में मिलेगा ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड’, सम्मान और नेपाल यात्रा का आमंत्रण, 25 देशों के राष्ट्रध्वज बनेंगे भव्य समारोह के साक्षी…