थाना कलियर,काले जादू के नाम पर किए गए सनसनीखेज कांड का हरिद्वार पुलिस ने किया पूरा पर्दाफ़ाश।48 घंटे के भीतर हत्यारोपी आया पुलिस की गिरफ्त में,लालच के भंवर में फंस एक को गंवानी पड़ी जान और दूसरा बामुश्किल खुद को बचाने में हुआ कामयाब,हत्यारे ने किया था इल्मी पढ़ाई और इबादत के दम पर थैले को नोटों से भरने का दावा,मृतक के बेटे की शिकायत पर हत्या एवं हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा किया गया दर्ज,पुलिस ने एसडीआरएफ के सहयोग से डुबाए गए व्यक्ति की लाश की बरामद,अभियुक्त के कब्जे से छीनकर ले जाए गए ₹50000/- भी हुए रिकवर
दिनांक 14/01/24 को थाना कलियर पर शादाब पुत्र अल्ताफ निवासी पाकबड़ा मुरादाबाद उत्तरप्रदेश ने मुकदमा पंजीकृत कराया कि उसके पिता अलताफ और हसनैन को जिशान ने नहर में धक्का मारकर डुबा दिया है, जिसमें हसनैन बच गया हैl
घटना के संबंध में तत्काल थाना कलियर पर मु0अ0सं0 06/2024 धारा 302, 307 भादवि पंजीकृत कर अपराध की गंभीर प्रकृति को देखते हुए अलग-अलग पुलिस टीम गठन करते हुए वरिष्ठ पुलिस हरिद्वार द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत करते हुए घटना के तत्काल सफल अनावरण हेतु निर्देशित किया गयाl
पुलिस टीम द्वारा प्रत्येक पहलू पर जांच करते हुए मैन्युअल पुलिस के आधार पर अथक मेहनत व कड़ी परिश्रम से 48 घंटे के अंदर दिनांक 16/01/24 को अभियुक्त जिशान को गिरफ्तार किया गयाl
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मृतक अल्ताफ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था और जिशान को पैसों की आवश्यकता थी तो जिशान के द्वारा अलताफ को बताया गया कि वो 41 दिन की एक ऐसी इबादत कर रहा है जिसमें एक बैग (थैला) के अन्दर कुछ रुपए रखने के बाद नदी के किनारे जाकर उसे कुछ पढ़ाई करनी पड़ेगी जिससे उसके हाथ पर एक नंबर प्रदर्शित होगा जिसे लिखकर बेग के अंदर रखने से बेग पूरी तरह रुपए से भर जाएगें, उन रुपए को केवल 22 दिन तक ही खर्च कर सकते हैं उसके बाद वे रुपए खत्म हो जाएंगे, जिशान की बातों पर अल्ताफ को पूरा विश्वास होने पर लगभग एक-डेड महीने पहले जिशान ने साढ़े चार लाख रुपए लाने के लिए कहा था, उसके बाद जिशान, अल्ताफ भाई और इनका एक जानकार हसनैन तीनों कलियर आए थे ओर इल्मी पढ़ाई करने का ढोंग करने लगा, और अल्ताफ को बताया गया कि अभी कुछ पढ़ाई की कमी की वजह से काम पूरा नहीं हो सका घर जाकर पूरा काम किया जायेगा, फिर तीनो वापस घर आ गए थे। अल्ताफ के पैसे जिशान ने सारे अपनी बहन की सगाई में खर्च कर दिए थे, परन्तु अल्ताफ जिशान से पैसो का तकाजा कर रहा था तो जिशान ने एक योजना बनाई और फिर अल्ताफ को बोला की इन रुपए में 50 हजार रुपए की कमी है, हम लोगों को दुबारा कलियर जाना पड़ेगा, दिनांक 13.01.2024 को सभी लोग कलियर आ गए और इल्मी पढ़ाई के लिए दोनों को लेकर नहर के किनारे बैठ गया ओर पढ़ाई का ढोंग करने लगा ओर दोनो को आंखे बंद करने को कहा, फिर मौका देख अल्ताफ को नहर मे धकेल दिया ओर फिर हसनेन को भी धकेला लेकिन वो संभल गया और जिशान मौके से बैग लेकर भाग निकला था, मृतक के शव की स्थानीय पुलिस, जल पुलिस तथा एसडीएफआर द्वारा तलाश की जा रही हैl
नाम पता अभियुक्त
जीशान पुत्र बन्ने निवासी मुबरिकपुर बन्द थाना असमोली जनपद संभल उ0प0
अभियोग से संबंधित बरामदगी
50000/-रु0
पुलिट टीम थाना कलियर
1.प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र शाह
2.व0उ0नि0 आमिर खान
3.उ0नि0 महिपाल सैनी
4.उ0नि0 उमेश कुमार
5.हे0का0 336 सोनू कुमार
6.हे0का0 712 रविन्द्र बालियान
7.का0 60 अमित कुमार
8.का0 1117 वसीम अहमद

More Stories
उत्तराखंड एस०टी०एफ० की साइबर क्राईम पुलिस देहरादून टीम की एक ओर बड़ी कार्यवाही – ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का खुलासा, गैंग का एक सदस्य लुधियाना, पंजाब से गिरफ्तार, दून निवासी व्यक्ति के साथ साईबर ठगों के द्वारा इन्वैस्टमैन्ट के नाम बड़ा मुनाफा कमाने का लालच देकर की गई थी 1 करोड 87 लाख 64 हजार रुपये की ठगी,
3 वर्षीय बच्चे के अपहरण का 20 घंटे के भीतर खुलासा, झबरेड़ा पुलिस ने बच्चा सकुशल बरामद, एक अपहरणकर्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने पत्रकारवार्ता में दी जानकारी, एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में अपनी दक्षता दिखाती हरिद्वार पुलिस,
मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया जोर,