नशामुक्त उत्तराखण्ड अभियान 2025 के क्रम में, थाना टनकपुर छेत्र से 4.25 ग्राम स्मैक के साथ 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार।
मा0 मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद चम्पावत में श्री अजय गणपति पुलिस अधीक्षक महोदय चम्पावत के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी महोदय चम्पावत के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम किये जाने हेतु अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।उक्त के क्रम में आज दिनांक 15.01.2024 को जनपद चम्पावत के *थाना टनकपुर* क्षेत्रान्तर्गत *तहसील रोड टनकपुर* से * पुलिस टीम* द्वारा *अभियुक्त संजय गंगवार पुत्र कल्लू सिंह निवासी वार्ड नं0-07 मोहल्ला लाल ईमली पड़ाव थाना टनकपुर के *कब्जे 04.25 ग्राम स्मैक* बरामद कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना टनकपुर में मु0अ0सं0- 07/24 अन्तर्गत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है ।
नाम/पता अभियुक्त- – संजय गंगवार पुत्र कल्लू सिंह निवासी वार्ड नं0-07 मोहल्ला लाल इमली पड़ाव थाना टनकपुर
बरामदगी- 04.25 ग्राम स्मैक
आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 112/20 धारा 08/18/21 एनडीपीएस एक्ट थाना टनकपुर
- मु0अ0सं0 05/23 धारा 08/21 एनडीपीएस एक्ट थाना टनकपुर
- मु0अ0सं0 93/23 धारा 08/21 एनडीपीएस एक्ट थाना टनकपुर
पुलिस टीम में,
01-उ0नि0 श्री के0सी0 जोशी
02-हे0कानि0 एजाज अहमद
03-कानि0 शाकिर अली
04-कानि0 जीवन चन्द्र शामिल रहे।

More Stories
शिवालिक नगर में देशभक्ति के तरानों से गूंजी ‘एक शाम शहीदों के नाम, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सामुदायिक केंद्र फेस-3 में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन… राज्य मंत्री डॉ. जयपाल चौहान और विधायक आदेश चौहान ने अमर शहीदों को किया नमन…
स्वतंत्रता दिवस पर पीएनबी मंडल कार्यालय में आयोजित हुए विशेष सम्मान समारोह कार्यक्रम में, ‘सोशल सिक्योरिटी स्कीम कैंपेन’ में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने पर, ऑपरेशंस हेड राव साबान राजपूत को किया गया सम्मानित,
महेश प्रताप सिंह राणा को नई दिल्ली में मिलेगा ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड’, सम्मान और नेपाल यात्रा का आमंत्रण, 25 देशों के राष्ट्रध्वज बनेंगे भव्य समारोह के साक्षी…