कोतवाली रानीपुर,धर दबोचा एक शातिर चोर,कब्जे से बरामद की नगदी व ज्वैलरी
कोतवाली रानीपुर पर दिनांक 12.01.2024 को वादी मोहित कुमार पुत्र स्व0 हरिप्रकाश नि0 विष्णुलोक कालोनी रानीपुर हरिद्वार द्वारा लिखित तहरीर दी कि दिनांक 28.12.2023 को वह अपने परिवार के साथ रात्रि में किसी रिश्तेदार की शादी में गये थे, जब वापस घर आये तो घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था, और घर के अन्दर रखी आलमारी से 6000 रू0 नगदी व सोने, चाँदी की ज्वैलरी अज्ञात चोर चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में कोतवाली रानीपुर पर अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण व अज्ञात चोरो की तलाश हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये ठोस सुरागरसी पतारसी एवं सीसीटीवी कैमरो का अध्ययन करते हुये आज दिनांक 14.01.24 को बीएचईएल अस्पताल को जाने वाली सडक पर स्थित केशव आश्रम के आगे तीन तालाब वाले ग्राउण्ड से अभियुक्त लबिश पुत्र लक्ष्मी को धर दबोचा, उसके कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी किये गये 05 जोडी सफेद धातु की पायल, 01जोडी ब्रेसलेट, 03जोडी बच्चो के कडे, 02 जोडी बिछुए, 01 गले का हार, 01 सोनाटा घडी, व 2100 रू0 नगदी बरामद की गयी।
नाम पता अभियुक्त-
1- लबिश पुत्र लक्ष्मी चन्द नि0 वाटर वर्क्स कालोनी रानीपुर हरिद्वार
बरामदगी-
• 05 जोडी सफेद धातु की पायल
• 01 जोडी ब्रेसलेट
• 03 जोडी बच्चो के कडे
• 02 जोडी बिछुए
• 01 गले का हार
• 01 सोनाटा घडी
• नगदी 2100 रू0
पुलिस टीम-
- व0उ0नि0 नितिन चौहान,
- उ0नि0 अनुरोध व्यास,
- का0 1329 दीप गौड,
- का0 967 विवेक गुसांई,
- का0 1365 उदय नेगी,

More Stories
शिवालिक नगर में देशभक्ति के तरानों से गूंजी ‘एक शाम शहीदों के नाम, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सामुदायिक केंद्र फेस-3 में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन… राज्य मंत्री डॉ. जयपाल चौहान और विधायक आदेश चौहान ने अमर शहीदों को किया नमन…
स्वतंत्रता दिवस पर पीएनबी मंडल कार्यालय में आयोजित हुए विशेष सम्मान समारोह कार्यक्रम में, ‘सोशल सिक्योरिटी स्कीम कैंपेन’ में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने पर, ऑपरेशंस हेड राव साबान राजपूत को किया गया सम्मानित,
महेश प्रताप सिंह राणा को नई दिल्ली में मिलेगा ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड’, सम्मान और नेपाल यात्रा का आमंत्रण, 25 देशों के राष्ट्रध्वज बनेंगे भव्य समारोह के साक्षी…