हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की टीम ने बुधवार को ग्राम हेतमपुर में लगभग 25 बीघा भूमि पर की जा अवैध प्लाटिंग को सील कर दिया। यह प्लाटिंग शिव कुमार और हरिचंद नाम से की जा रही थी। इसके अलावा हेतमपुर में ही एक अन्य अनाधिकृत रूप से 4 बीघा भूमि क्षेत्रफल में विकसित की जा रही प्लाटिंग को भी सील किया है।। इस कॉलोनी में अवैध प्लाटिंग का काम केपी शर्मा की ओर से कराया जा रहा था। एचआरडीए के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने बताया कि अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सील को क्षतिग्रस्त न करें। सील को क्षतिग्रस्त करने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा
हरिद्वार 10 जनवरी 2024। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की टीम ने आज ग्राम हेतमपुर में लगभग 25 बीघा भूमि पर की जा अवैध प्लाटिंग को सील कर दिया।
उलेखनीय है कि शिव कुमार व हरिचंद नाम के व्यक्तियों द्वारा अवैध प्लाटिंग का विकास कार्य कराया जा रहा था।
उपरोक्त के अतिरिक्त प्राधिकरण की टीम ने ग्राम हेतमपुर में ही एक अन्य अनाधिकृत रूप से 4 बीघा भूमि क्षेत्रफल में विकसित की जा रही प्लाटिंग को भी सील किया है । इस कॉलोनी में अवैध प्लाटिंग का कार्य के0पी0 शर्मा नाम के व्यक्ति द्वारा कराया जा रहा था।
अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं को सख्त निर्देश दिए गए है कि सील को क्षतिग्रस्त नही करे अन्यथा कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
शिवालिक नगर में देशभक्ति के तरानों से गूंजी ‘एक शाम शहीदों के नाम, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सामुदायिक केंद्र फेस-3 में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन… राज्य मंत्री डॉ. जयपाल चौहान और विधायक आदेश चौहान ने अमर शहीदों को किया नमन…
स्वतंत्रता दिवस पर पीएनबी मंडल कार्यालय में आयोजित हुए विशेष सम्मान समारोह कार्यक्रम में, ‘सोशल सिक्योरिटी स्कीम कैंपेन’ में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने पर, ऑपरेशंस हेड राव साबान राजपूत को किया गया सम्मानित,
महेश प्रताप सिंह राणा को नई दिल्ली में मिलेगा ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड’, सम्मान और नेपाल यात्रा का आमंत्रण, 25 देशों के राष्ट्रध्वज बनेंगे भव्य समारोह के साक्षी…