हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ने किया परिवार मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया
परिवार मिलन कार्यक्रम के आयोजन से बढ़ता है आपसी समन्वय-सुरेंद्र भटेजा
हरिद्वार, 10 जनवरी। हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में भेल सेक्टर-2 स्थित गुरू नानक एकेडमी में पारिवारिक मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र भटेजा, कोषाध्यक्ष सुनील अरोड़ा एवं महामंत्री संदीप वैष्णव, अंजना चढ़्ढा, वीना भटेजा, किरण भाटिया, दीपिका अरोड़ा, प्रभा वैष्णव, नितिका गोयल, रश्मि गोयल आदि ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान आर्ट प्रतियोगिता, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली प्रतियोगिता, तम्बोला, महिला एवं बच्चों की खेल प्रतियोगिताएं, स्वास्थ्य जांच शिविर और जादूगर शौ का आयोजन भी किया। इसके अलावा मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया और नई कार्यकारिणी का स्वागत किया गया। हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र भटेजा एवं महामंत्री संदीप वैष्णव ने कहा कि एसोसिएशन डिस्ट्रीब्यूटर्स के हितों के संरक्षण के अपने दायित्व को निभाने के साथ समाज के प्रति भी योगदान कर रही है। एसोसिएशन की और से प्रतिवर्ष पारिवारिक मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसमें सभी परिवार आपस में मिलते है। जिससे आपस में स्नेह का वातावरण बनता है। सुरेंद्र भटेजा ने कहा कि संगठित होकर व्यापारियों की समस्याओं का निदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी में आ रही परेशानियों को एक दूसरे से साझा कर दूर करें। उपभोक्ताओं का विशेष ध्यान रखते उत्पाद की शुद्धता पर व्यापारियों का फोकस होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लगातार अधिकारियों से भी डिस्ट्रीब्यूटर्स अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विचार विमर्श करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी व्यापारी एवं समाज हित में अपना योगदान करने के लिए तत्पर है। कोषाध्यक्ष सुनील अरोड़ा ने कहा कि अर्थव्यवस्था को गति देने में व्यापारी प्रमुख भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पारिवारिक मिलन कार्यक्रम के आयोजन से आपस में स्नेह और सामंजस्य बढ़ता है। इस अवसर पर शलभ गोयल, शशी मनचंदा, रूपेश गोयल, संदीप वैष्णव, अतुल गोयल, अभितेष गुप्ता, अभिषेक बाटला, दीपक कंसल, सुनील अरोड़ा, अभिषेक अग्रवाल, विपिन शर्मा, इंद्रजीत, तरूण भाटिया, निखिल गोयल, अनिल ग्रोवर, मनोज अग्रवाल, कमल अरोड़ा, राजकुमार अरोड़ा, सुरेश साहनी, संजय बजाज, राजीव चढ़ढा, मयंक गोयल, शुभम अग्रवाल, भारत अरोडा, चंद्र अरोड़ा, सागर आहूजा, आशीष अग्रवाल, अमित अरोड़ा, संध्या जोशी, संजय बंसल, श्रेय अरोड़ा, गौरव गाबा, अमित अग्रवाल, मयंक गोयल, अजय खुराना, हरीश धींगरा, विजय मखीजा आदि मौजूद रहे। संरक्षक राजकुमार अरोड़ा, मनोज अग्रवाल, सुरेश साहनी, कमल अरोड़ा ने सभी का आभार जताया।

More Stories
उत्तराखंड एस०टी०एफ० की साइबर क्राईम पुलिस देहरादून टीम की एक ओर बड़ी कार्यवाही – ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का खुलासा, गैंग का एक सदस्य लुधियाना, पंजाब से गिरफ्तार, दून निवासी व्यक्ति के साथ साईबर ठगों के द्वारा इन्वैस्टमैन्ट के नाम बड़ा मुनाफा कमाने का लालच देकर की गई थी 1 करोड 87 लाख 64 हजार रुपये की ठगी,
3 वर्षीय बच्चे के अपहरण का 20 घंटे के भीतर खुलासा, झबरेड़ा पुलिस ने बच्चा सकुशल बरामद, एक अपहरणकर्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने पत्रकारवार्ता में दी जानकारी, एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में अपनी दक्षता दिखाती हरिद्वार पुलिस,
मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया जोर,