तनवीर अली :–हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने लोहे के पाइप चोरी करने वाले तीन आरोपी और दो कबाड़ियों को गिरफ्तार किया है। कबाड़ियों ने चोरी के पाइप खरीदे थे।गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने जलसंस्थान के ठेकेदार के घर के बाहर रखे पाइप चोरी किए थे।
पुलिस के अनुसार घुघाल रोड के रहने वाले प्रदीप कुमार शर्मा ने जल संस्थान में ठेकेदार हैं। उन्होंने शिकायत कर बताया कि 12 जून को उनके घर के बाहर से लोहे के 30 पाइप चोरी हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बाजार चौकी प्रभारी देवेंद्र चौहान ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीन आरोपी मुकुल पुत्र जुगनु्, शुभम पुत्र पवन, दीपक पुत्र अभिमन्यू निवासीगण गुघाल मंदिर धीरवाला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मालूम हुआ कि दो कबाड़ी अबरार पुत्र गफूर अहमद निवासी घोसियान, ज्वालापुर और सावेज पुत्र जाहीद निवासी अहबाबनगर ज्वालापुर को यह पाइप बेचे गए थे। पुलिस ने 20 पाइप बरामद भी कर लिए है। दोनों कबाड़ियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।सभी को कोर्ट में पेश कर दिया है।
पुलिस टीम का विवरणउ0नि0 देवेन्द्र चौहान चौकी प्रभारी बाजार कोतवाली ज्वालापुर ।
का0 1501 सुनील सैनी कोतवाली ज्वालापुर ।
का0 847 विकास थापा कोतवाली ज्वालपुर ।
का0 529 इमरान कोतवाली ज्वालापुर ।
का0 686 सुनील कोतवाली ज्वालापुर ।
का0 784 नरविन्दर कोतवाली ज्वालापुर ।

More Stories
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, 91 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस, प्रदेश में शोक की लहर,
उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने ऑनलाइन परीक्षा में सेंधमारी करने वाले एसएससी (SSC) परीक्षा नकल गिरोह के मुख्य सरगना, शुभम भटनागर, को सहारनपुर से किया गिरफ्तार, गिरोह के तीन सदस्यों की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी, गिरफ्तार अभियुक्त ने तैयार किया था सर्वर रूम, परीक्षा लैब एवं अन्डर ग्राउण्ड चेम्बर,
माँ सरस्वती पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, बहादराबाद, हरिद्वार सत्र 2025-26 का कक्षा – 12 सी०बी०एस०ई बोर्ड का परीक्षा परिणाम रहा 98.6%,, विद्यालय संस्थापक श्री दयानन्द चौहान , मैनेजर अमित कुमार, प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार, समस्त अध्यापक और अध्यापिकाओं ने बच्चों को दी शुभकामनाएं,