तनवीर अली हरिद्वार:–उत्तराखंड में काँग्रेस डीजल, पेट्रोल और महंगाई को मुद्दा बनाकर लगातार सरकार को घेरने का प्रयास कर रही है। लेकिन उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और ज्वालापुर विधानसभा से बीजेपी विधायक सुरेश राठौर ने काँग्रेस पर पलटवार किया है। मदन कौशिक ने उत्तराखंड में काँग्रेस को भटकी हुई पार्टी तो वही सुरेश राठौर ने भी काँग्रेस को मुद्दाविहीन पार्टी बताया। मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यो में डीजल पेट्रोल पर अतिरिक्त वैट लगाकर 6 रुपये प्रति लीटर ज्यादा पैसे वसूले जा रहे है जबकि उत्तराखंड सरकार ने वैट लगाया ही नही है। काँग्रेस जानबूझकर जनता को मुद्दों से भटकाना चाहती जबकि वो खुद भटकी हुई है। वही भाजपा विधायक सुरेश राठौर ने भी कांग्रेस को मुद्दा विहीन पार्टी बताया और कहा कि कोरोना काल में उत्तराखंड सरकार बेहतर काम कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष मदन मदन कौशिक के नेतृत्व में आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी मतों से जीतेगी और सरकार बनाएगी।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और ज्वालापुर विधानसभा से बीजेपी विधायक सुरेश राठौर ने काँग्रेस पर किया पलटवार….

More Stories
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,
5000 का इनामी तमंचाधारी लुटेरा गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल बरामद; सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई…
अधिकारियों और बच्चों के बीच खास संवाद: सत्यम पाठशाला की अनूठी पहल, SSP कार्यालय पहुँचे बच्चे, SP क्राइम निशा यादव ने दिया सफलता का मंत्र…