तनवीर अली :–हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र की पुरानी आनाज मण्डी से चोरी हुई बाइक को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार 31 मई 2021 को पुरानी आनाज मण्डी से बाइक चोरी की शिकायत सुनील कुमार पुत्र श्याम लाल निवासी ग्राम थिथोला मंगलोर
हरिद्वार ने कोतवाली ज्वालापुर में तहरीर दे दी थी।तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस मुकदमें के आधार पर बाइक की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान बीती रात बाजार चौकी प्रभारी देवेन्द्र सिंह चौहान अपने सहयोगियों के साथ हरिलोक तिराहे पर चैकिंग कर रहे थे कि तभी एक बाइक सवार को रोका गया। और पूछताछ करके पुलिस संदिग्ध को कोतवाली लेकर पहुंची और सख्ती दिखाई तो उसने सच्चाई उगल दी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम बिलाल पुत्र याकूब निवासी मौ. पांवधोई ज्वालापुर बताते हुए खुलासा किया कि उसने बाइक को पुरानी आनाज मण्डी से 31 मई को चोरी की थी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में।
देवेन्द्र चौहान प्रभारी बाजार चौकी ज्वालापुर हरिद्वार। कॉन्स्टेबल इमरान अली, विकास थापा शामिल रहे।


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,