तनवीर अली:–हरिद्वार पुलिस द्वारा पुलिस लाइन्स में योगशाला का आयोजन, पुलिस परिवारजनों को दी योग प्रक्रिया की जानकारी,
विगत कुछ वर्षों में योग भारत की पहचान बनकर देश एवं विदेश में बेहद लोकप्रिय हुआ है। विशेषकर कोरोना काल में घर के अन्दर रहने को मजबुर लोगों को शारीरिक रुप से स्वस्थ रखने, शरीर के विभिन्न अंगों के सुचारु रुप से कार्य करने व शरीर की प्रतिरोध क्षमता बढाने को लेकर योग विशेष रुप से कारगर सिद्ध हुआ है।
वर्तमान काल में व्यक्तिगत जीवन में योग के महत्व को नकारा नहीं जा सकता है किन्तु योग क्रिया को दिया गया आपका समय तभी सार्थक सिद्ध होता है जब आप इसे विधिवत तरीके से करते हैं।
इसी तथ्य को दृष्टीगत रखते हुए आज दिनांक 09.06.2021 को उत्तराखण्ड पुलिस वाइफ्स वेलफेयर एसोसिएशन (UPWWA) केअध्यक्षा श्रीमती अलकनंदा अशोक धर्मपत्नी श्री अशोक कुमार (आईपीएस) की प्रेरणा व निर्देशन में जनपद में UPWWA की अध्यक्षा श्रीमती सुधा सेन्थिल अवुदई धर्मपत्नी एसएसपी हरिद्वार के निकट पर्यवेक्षण में व ए.एस.पी./सी.ओ. लाईन हरिद्वार डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे की मौजूदगी मे योगा टीम द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन हरिद्वार में पुलिस परिवार जन की महिलाओ को योगाभ्यास कराया गया। सामाजिक दूरी सम्बन्धी नियमों का पालन करते हुए आयोजित किए गये योग शिविर में सम्मिलित महिलाओं द्वारा UPWWA की सराहना करते हुए इस पहल को बेहद उपयोगी बताया गया।


More Stories
उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने ऑनलाइन परीक्षा में सेंधमारी करने वाले एसएससी (SSC) परीक्षा नकल गिरोह के मुख्य सरगना, शुभम भटनागर, को सहारनपुर से किया गिरफ्तार, गिरोह के तीन सदस्यों की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी, गिरफ्तार अभियुक्त ने तैयार किया था सर्वर रूम, परीक्षा लैब एवं अन्डर ग्राउण्ड चेम्बर,
माँ सरस्वती पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, बहादराबाद, हरिद्वार सत्र 2025-26 का कक्षा – 12 सी०बी०एस०ई बोर्ड का परीक्षा परिणाम रहा 98.6%,, विद्यालय संस्थापक श्री दयानन्द चौहान , मैनेजर अमित कुमार, प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार, समस्त अध्यापक और अध्यापिकाओं ने बच्चों को दी शुभकामनाएं,
नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 04 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जें से 1 किलो 220 ग्राम अवैध गाँजा, 146.50 ग्राम अवैध चरस तथा 65 टैट्रा पैक अवैध देसी शराब हुई बरामद,