तनवीर अली :–हरिद्वार के भगवानपुर थाना पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है।पुलिस ने 48 ग्राम स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू व चोरी की सात मोटरसाईकलों के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
प्रेस वार्ता के दौरान एसपी देहात प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने थाना भगवानपुर में पत्रकारों को बताया कि एसएसपी हरिद्वार के आदेशों के पालन पर जिले में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत भगवानपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान हल्लुमजरा तिराहे पर पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रोका जिनसे पुलिस को चेकिंग करने पर 48 ग्राम स्मैक व इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुई है। दोनों तस्कर भगवानपुर थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है साथ ही साथ अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने पल्सर बाइक के अलावा 6 अन्य चोरी की मोटरसाइकलें बरामद की हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि दोनों अभियुक्त चरस पीते हैं और वह चरस बरेली से खरीद कर ला रहे थे। दोनों के पास से जो मोटरसाइकिल बरामद हुई है यह मोटरसाइकिल उन्होंने सहारनपुर से चोरी की थी।
इसके अलावा इन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से कुल 7 मोटरसाइकिल चोरी की है जिन सभी मोटरसाइकिलों को पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है साथ ही साथ अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम का विवरणः-
1- पंकज गैरोला क्षेत्राधिकारी मंगलौर
2- उ0नि0 पी0डी0 भट्ट थानाध्यक्ष भगवानपुर
3- उ0नि0 बृजपाल सिंह
4- उ0नि0 राजकुमार
5- उ0नि0 अनिल बिष्ट
6- उ0नि0 नरेन्द्र सिंह तोमर
7- का0 769 विनय थपलियाल
8- का0 1179 अजीत तोमर
9- का0 601 कुलवीर सिंह
10 का0 1513 सुदेश अग्रवाल
11- का0 101 प्रवीण गुलेरिया
12- का0 1407 दिनेश
13- HG 4256 चन्द्रकिरण


More Stories
उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने ऑनलाइन परीक्षा में सेंधमारी करने वाले एसएससी (SSC) परीक्षा नकल गिरोह के मुख्य सरगना, शुभम भटनागर, को सहारनपुर से किया गिरफ्तार, गिरोह के तीन सदस्यों की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी, गिरफ्तार अभियुक्त ने तैयार किया था सर्वर रूम, परीक्षा लैब एवं अन्डर ग्राउण्ड चेम्बर,
माँ सरस्वती पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, बहादराबाद, हरिद्वार सत्र 2025-26 का कक्षा – 12 सी०बी०एस०ई बोर्ड का परीक्षा परिणाम रहा 98.6%,, विद्यालय संस्थापक श्री दयानन्द चौहान , मैनेजर अमित कुमार, प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार, समस्त अध्यापक और अध्यापिकाओं ने बच्चों को दी शुभकामनाएं,
नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 04 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जें से 1 किलो 220 ग्राम अवैध गाँजा, 146.50 ग्राम अवैध चरस तथा 65 टैट्रा पैक अवैध देसी शराब हुई बरामद,