तनवीर अली हरिद्वार:– सिडकुल में स्थित हिंदुस्तान युनिलीवर कम्पनी ने आज जिलाधिकारी सी रविशंकर को उनके कैंप कार्यालय रोशनाबाद में 50 ऑक्सीजन कन्सीट्रैटर स्टूमेंट सीएसआर मद से जनसेवा के लिए भेंट किए। जिलाधिकारी ने कंपनी के द्वारा किए गए इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण में जिस तरह का सहयोग सिडकुल की कंपनियां कर रही हैं यह स्वास्थ्य सेवाओं को उत्तम बनाने के लिए कंपनी की ओर से यह एक स्थाई सहयोग है। जो जो लम्बे समय तक कार्य करेगा। इसके अलावा कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए यह एक राहत देने का भी काम करेगा।
सिडकुल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण सारस्वत ने हिंदुस्तान युनिलीवर कंपनी के द्वारा सीएसआर मद से दिए गए एक्यूमेंट की विशेषताओं के बारे में बताया की यह, ऑक्सी कंसंट्रेटर बहुत ही उपयोगी उपकरण है। जो ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करने में काफी मददगार साबित होगा। छोटा और हल्का होने के कारण उसे कहीं भी लाया व ले जाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह हवा में से ऑक्सीजन की मात्रा को खुद ऑब्जर्व कर लेगा और उससे बनने वाली ऑक्सीजन किसी भी मरीज के लिए बहुत उपयोगी होगी। उन्होंने बताया कि कंपनी का लक्ष्य 75 एक्यूमेंट देने का था। जिसमें से 50 एक्यूमेंट अभी जिलाधिकारी को सौप दिये गए हैं ।25 एक्यूमेंट जल्द ही उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
आपको बता दें कि हिंदुस्तान युनिलीवर कंपनी काफी लंबे समय से जन सेवाओं के लिए अपने सीएसआर फंड से अलग-अलग तरह से मदद करती चली आ रही है। जिसमें जन सेवाओं में हिंदुस्तान युनिलीवर कंपनी का बहुत बड़ा योगदान रहा है कंपनी के प्लांट हेड संजीव डे ने बताया कि हिंदुस्तान युनिलीवर कम्पनी इस महामारी के दौर में प्रशासन के साथ जन सेवाओं के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और समय-समय पर इसी तरह से मदद करती रहेगी।
आर.एम. सिडकुल गणपति रावत ने कहा कि हमारे आग्रह पर औद्योगिक संस्थाएं आगे आकर और बढ़-चढ़कर प्रशासन का सहयोग कर रही है। कोरोना जैसी महामारी के संकट से लड़ने के लिए औद्योगिक इकाइयां हर सम्भव मदद करने को हर वक्त तैयार हैं। और समय-समय पर औद्योगिक इकाइयां जरूरत के हिसाब से उपयोगी वस्तुओं, दवाओं, खाद्य सामग्री के साथ कई अन्य तरह से मदद करती चली आ रही है। और आगे भी जरूरत के हिसाब से सहयोग करती रहेंगी।


More Stories
दिव्य और भव्य होगा आगामी अर्द्धकुंभ… निर्माण कार्यों में लापरवाही पर होगा कड़ा एक्शन…कई करोड़ श्रद्धालुओं के आने की है उम्मीद… साधु संत नहीं है नाराज….सोनिका, मेलाधिकारी
मुख्य विकास अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा रा.प्रा.विद्यालय का किया औचक निरीक्षण…कार्मिक नहीं दिखा पाए स्टॉक रजिस्टर… सरकारी कार्यालयों, संस्थानों आदि का आगे भी चलता रहेगा औचक निरीक्षण…सीडीओ…
मेट्रो हॉस्पिटल में सर्वश्रेष्ठ डाक्टर का पुरस्कार डॉ0 नितिन कुमार चंचल व डॉ0 शिबा खान को दिया गया स्टाफ ऑफ़ दी ईयर का अवार्ड…दीपावली पर मेट्रो अस्पताल हरिद्वार को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास के साथ मरीजों को अच्छी चिकित्सा सुविधांए प्रदान की जाएगी, डॉ॰ अरशद इकबाल,मेट्रो अस्पताल हरिद्वार युनिट हेड…