तनवीर अली हरिद्वार:–आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता चंद्राचार्य चौक पर एकत्रित हुए ओर प्रधानमंत्री मोदी हमारी वैक्सीन विदेश क्यों भेजी अभियान के तहत सांकेतिक प्रदर्शन किया और देश मे हो रही वैक्सीन की कमी पर मोदी की नीतियों को दोषी ठहराते हुए कड़ी निंदा की।
प्रदेश उपाद्यक्ष ओ पी मिश्रा ने कहां की आज पूरे देश मे वैक्सीन की कमी हो रही है । जनता लाइनों में खड़ी होकर अपनी बारी का इंतजार कर रही है । ऐसे जटिल समय मे मोदी जी ने अंतर्राष्टीय स्तर पर अपनी इमेज चमकाने के लिए देश की 6 करोड वैक्सीन विदेश भेज दी। आज वैक्सीन की कमी से पूरे देश मे हो रही है ।सरकार की कमियों पर आवाज उठाने वालो को सरकार जेल भेज रही है।
पूर्व जिला अध्यक्ष हेमा भण्डारी ने कहाँ की मोदी सरकार बड़े बड़े दावे कर रही है परंतु मोदी सरकार के दावे हवा हवाई है । सेंटरो पर 2 मिनट में सारे स्लॉट फुल हो जा रहे है जिससे जनता को निराश होकर लौटना पड़ा रहा है। जब कोरोना की दूसरी लहर को लेकर WHO समेत वैज्ञानिक ने चेताया था परंतु मोदी सरकार बिहार और बंगाल चुनाव में व्यस्त थी। कोरोना महामारी में पूरा देश त्राहि त्राहि कर रहा है ऐसे में मोदी टूल किट प्रकरण के बहाने अपनी छवि की सुधारने में लगे है।


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,