तनवीर अली हरिद्वार:–हरिद्वार के शहरी और ग्रामीण इलाकों में द्रव्य और मादक पदार्थो की रोकथाम के लिए एसएसपी सेन्थिल अबुदई कृष्ण राज एस0 ने निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कलियर थाना पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज करके कोर्ट में पेश कर दिया।
कलियर थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी ने बताया कि आला अधिकारियों के निर्देश पर मादक पदार्थों की अवैध बिक्री की रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान के दौरान कलियर चौक से अमृत लॉ कॉलेज की ओर कांवड़ पटरी से हसीन पुत्र नसीम निवासी बेलड़ा थाना सिविल लाइंस एवं सलमान उर्फ भूरा पुत्र इरफान निवासी मुक़र्बपुर थाना पिरान कलियर को 7 ग्राम और 5.43 ग्राम स्मेक के साथ गिरफ्तार किया।आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी, उपनिरीक्षक गिरीश चंद,थाना कलियर, कॉन्स्टेबल संजय पाल, मनीषा,विनोद कुमार,हनीफ, शामिल रहे

More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,