प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कनखल में जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से आशीर्वाद लिया। उनके साथ कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहे।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की संस्कृति हमेशा से तुष्टीकरण की रही है। देश और उत्तराखंड में जो काम हुए वह भविष्य में किसी ने सोचने भी नहीं थे। वो काम आज धरातल पर उतर रहे हैं। पहले और अब की बाबा केदारपुरी में बहुत बड़ा अंतर आ गया है। आने वाले समय में केदारपुरी दुनिया का आध्यात्मिक स्थान बनने वाला है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केदारपुरी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने जो विजन तैयार किया था उसी विजन पर काम तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने कनखल में जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से आशीर्वाद लेने के बाद उन्हें केदारनाथ में हुए कार्यों की जानकारी दी। बताया कि प्रधानमंत्री ने चार सौ करोड़ की कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है।
इन अवसरों पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक, जिलाधिकारी हरिद्वार श्री विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, डाॅ0 योगेन्द्र सिंह रावत, एस0पी0 सिटी श्रीमती कमलेश उपाध्याय, नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार श्री अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम श्री पूरण सिंह राणा, संचालक कोर काॅलेज श्री जे0सी0 जैन, प्रबन्धक श्री राजेश काठेण, श्री त्रिलोक मोदी, श्री हिम्मत हिरण श्रावक आदि उपस्थित थे।


More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…