हरिद्वार के रोशनाबाद में स्थित पुलिस लाइन कैंपस में पुलिस मॉडर्न स्कूल में छात्र-छात्राओं के बीच ड्रग्स को लेकर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान छह शिक्षण संस्थानों के नौंवी से लेकर बारहवीं के 26 छात्र-छात्राओं के बीच नशे को लेकर पुलिस ही जिम्मेदार नहीं विषय पर वाद-विवाद हुआ। निर्णायक मंडल ने श्रुति मिश्रा, सेंट थोमस एकेडमी रोशनाबा एवं विपक्ष में आदित्य बगवाड़ी पुलिस माडर्न स्कूल रोशनाबाद को विजेता घोषित किया। जिले स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले इन दोनों प्रतिभागियों के द्वारा पुलिस मुख्यालय में प्रस्तावित ऑन लाइन वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया जाएगा।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में उपस्थित प्रतिभागियों द्वारा निर्णायक मण्डल के समक्ष उक्त विषय पर पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार रखे गये। निर्णायक मण्डल द्वारा प्रतिभागियों द्वारा सन्दर्भित विषय पर विचार का आंकलन कर किया गया । वाद-विवाद प्रतियोगिता में अपने विचार रखते हुये पक्ष में कु० श्रुति मिश्रा, सेंट थोमस एकेडमी, रोशनाबाद, हरिद्वार एवं विपक्ष में आदित्य बगवाडी, पुलिस माडर्न स्कूल रोशनाबाद हरिद्वार द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया। जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले इन दोनो प्रतिभागियों के द्वारा पुलिस मुख्यालय में प्रस्तावित ऑन-लाईन वाद-विवाद (Debate) प्रतियोगिता में भाग लिया जायेगा ।इस दौरान सुश्री रेखा यादव, सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी, पुलिस लाइन की उपस्थिति में सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक श्री जे०पी० जुयाल, श्रीमती ममता तोमर, प्रधानाचार्या, पुलिस माडर्न स्कूल रोशनाबाद हरिद्वार तथा उ०नि० अरविन्द राणा द्वारा निर्णायक मण्डल की भूमिका में रहे।


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,