तनवीर अली हरिद्वार:-–हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कोतवाली क्षेत्र के रॉयल गैस्ट हाउस पुलिया के पास से शराब तस्कर राजा उर्फ इरफान पुत्र अशरफ निवासी ग्राम दादूपुर
गोविन्दपुर को अवैध 21 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
आपको बता दे,विगत 30,04 2021 की रात्रि में रेगूलेटर पुल के पास से पुलिस पार्टी के द्वारा बलेनो कार से अवैध 09 पेटी अंग्रेजी शराब तथा 01 पेटी बीयर बरामद की गई थी उसी दौरान राजा उर्फ इरफान रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया था। तभी से आबकारी अधिनियम के मुकदमें फरार चल रहे राजा को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया।

More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,