हरिद्वार:-केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच उत्तराखंड में जल शक्ति मंत्रालय के सहयोग से चल रहे विभिन्न कार्यों पर चर्चा की गई। शनिवार दोपहर सीएम आवास में हुई भेंट के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड में जल जीवन मिशन के तहर हर घर नल और हर घर जल का लक्ष्य जल्द पूरा किया जाएगा।
इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में मात्र एक रूपये और शहरी गरीबों को एक सौ रूपये में पानी का कनेक्शन दिया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री पटेल ने कहा कि जल शक्ति मंत्रालय उत्तराखंड को हर संभव सहयोग देगा, जो प्रकरण अभी प्रक्रिया में हैं, उनमें तेजी लाई जाएगी।इस दौरान दोनों के बीच उत्तराखंड में जल शक्ति मंत्रालय के सहयोग से चल रहे विभिन्न कार्यों पर चर्चा की गई।


More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…