हरिद्वार के भगवानपुर में हुई ऊर्जा निगम के लाइनमैन की हत्या का पुलिस ने खुलासा करके हत्या के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिए है। पुलिस को पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके और मृतक के एक ही महिला से अवैध संबंध थे। जिसके कारण पिछले कुछ दिनों से महिला उसके साथ सही बर्ताव नहीं कर रही थी इसलिए मैंने बालेश की हत्या कर दी। पुलिस के द्वारा हत्या में प्रयुक्त तमंचा व बाइक भी बरामद की गई है।
रुड़की सिविल लाइन कोतवाली में हत्याकांड का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पिछले लगभग 1 माह से पुलिस इस ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी को सुलझाने में लगी हुई थी। जिसमें आज पुलिस को सफलता हाथ लगी है। उन्होंने बताया कि 11 अगस्त को ऊर्जा निगम के लाइनमैन बालेश की लव्वा गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के द्वारा हत्याकांड के खुलासे के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था। जिसमें पुलिस टीम को सफलता हाथ लगी और हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी का नाम रविंद्र गुर्जर है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जिस महिला से उसके अवैध संबंध थे उसी महिला से इसके भी अवैध संबंध थे। जिस कारण पिछले कुछ दिनों से महिला का बर्ताव उसके साथ सही नहीं था।
और आए दिन वह उसके साथ झगड़ा करती थी। उसको लगता था कि बालेश उसकी राह में रोड़ा बन रहा है तो इसीलिए आरोपी ने अपने दोस्त की बाइक लेकर और मौका देखकर बालेश की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं पुलिस के द्वारा हत्या में प्रयुक्त बाइक व तमंचा भी आरोपी की निशानदेही पर बरामद किया गया है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस टीम को ढाई हजार रुपए की इनाम की घोषणा भी की गई है।



More Stories
एसएसपी देहरादून की सख्ती के सामने फिर अपराधियों ने टेके घुटने, ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत सघन चेकिंग के दौरान दून पुलिस की शातिर बदमाश के साथ हुई मुठभेड़,पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त हुआ घायल, अभियुक्त के कब्जे से देशी तमंचा व कारतूस हुआ बरामद, घटना में प्रयुक्त कार को किया सीज…
ऑपरेशन प्रहार के तहत गैंगस्टरों पर पथरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही,गैंग लीडर भूरा उर्फ बबलू सहित 3 गैंगस्टरर्स को पुलिस ने लिया अपनी गिरफ्त में,भूरा उर्फ बबलू इससे पहले भी पुलिस मुठभेड़ के बाद खा चुका है जेल की हवा,हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से थर्राये गैंगस्टर,
चारधाम यात्रा की तैयारियों हुई तेज, व्यवस्थाओं के निरीक्षण के लिए हरिद्वार पहुंची पुलिस मुख्यालय से आईजी विम्मी सचदेवा रमन,चारधाम यात्रा के दृष्टिगत साझा किया रोड़मैप, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश,