टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया को टाटा की ओर से उपहार स्वरूप कार भेंट की गई। इसके साथ ही देश की बेटियों के लिए वंदना को प्रेरणास्रोत बताया गया कि टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को टाटा ने कार देने की घोषणा की थी। हरिद्वार निवासी वंदना कटारिया ने ओलंपिक में भाग लिया और महिला हॉकी टीम में शानदार प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक लगाई थी।
उन्हें आज रुड़की के किशनपुर स्थित टाटा शोरूम में कम्पनी की ओर से अल्ट्रोज कार भेंट की गई। इस मौके पर हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने कहा कि उनकी टीम मेडल प्राप्त नहीं कर पाई हैं लेकिन देश ने उनकी पूरी टीम का जो सम्मान किया है उससे सभी खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर है। वह जहां पर भी जा रही है उनको सम्मान पदक विजेता की भांति ही हो रहा है। उनके साथ उनके परिवार का भी सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य अब अगले वर्ष होने वाली प्रतियोगिता पर है। उन्होंने कहा कि यदि कुछ कर गुजरने का जुनून हो तो सफलता जरूर मिलती है। तमाम विपरीत परिस्थितियों में उन्होंने इस मुकाम को हासिल किया है। इस मौके पर पूर्व महापौर यशपाल राणा शोरूम के महाप्रबंधक सुधीर त्यागी जसवीर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,