एसएसपी ने किया एक्सिस बैंक की ब्रांच का उद्घाटन।
हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में आज एक्सिस बैंक की ब्रांच का उद्घाटन किया गया। एसएसपी हरिद्वार सेंथिल अबुदई ने दीप प्रज्वलित कर ब्रांच का उद्घाटन किया। हरिद्वार में एक्सिस बैंक की यह चौथी शाखा ज्वालापुर में खोली गई है।
इस मौके पर एसएसपी हरिद्वार ने कहा कि आज शहर में यह एक्सिस बैंक की चौथी ब्रांच खोली गई है। उन्होंने कहा कि वह पिछले 10 सालों से एक्सिस बैंक से जुड़े हुए हैं और यह शाखा प्रगति और उन्नति करें यह उन्होंने शुभकामनाएं दी है। वहीं ब्रांच मैनेजर ने इस मौके पर आए सभी अतिथियों और ग्राहकों का धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका बैंक नई-नई सुविधाएं ग्राहकों को उपलब्ध करा रहा है, ज्वालापुर क्षेत्र में खुली इस ब्रांच से यहां के लोगों को काफी फायदा पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में सबसे ज्यादा उनका फोकस डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराना है। हमारे ग्राहक डिजिटल सेवाओं के माध्यम से ऑनलाइन लोन भी ले सकते हैं सभी को अच्छी सेवा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।



More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,