देहरादून- उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर
धामी सरकार ने दी राज्य कर्मचारियों को बड़ी सौगात,सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की बड़ी घोषणा,17 प्रतिशत पर फ्रीज किये गए महगाई भत्ते को बढ़ाया,राज्य कर्मचारियों को 28 प्रतिशत देय होगा महंगाई भत्ता,
उत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशन धारकों के लिए बड़ी घोषणा की।
मुख्यमंत्री धामी ने सदन में कहा कि राज्य के तीन लाख से अधिक कर्मचारियों व पेंशनरों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा। महंगाई भत्ता में 11 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की जाएगी। इसके बाद अब महंगाई भत्ता 28 प्रतिशत हो जाएगा। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से राज्य 1.60 लाख कर्मचारी और 1.50 लाख पेंशनरों को लाभ मिलेगा। बताया कि सितंबर महीने के वेतन में बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा। सरकार जुलाई और अगस्त माह का एरियर भी देगी।
1 सितंबर 2021 से देय होगा मंहगाई भत्ता,महंगाई भत्ते के साथ एरियर भी देगी धामी सरकार,राज्य के 1 लाख 60 हजार कर्मचारियों को मिलेगा इसका लाभ,लगभग 1 लाख 50 हजार पेंशनर को भी मिलेगा लाभ

More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,