तनवीर अली हरिद्वार:–सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र हरिद्वार में वरिष्ठता के आधार पर चयनित 102 मुख्य आरक्षी स0पु0 का दो माह का प्रशिक्षण समाप्त हुआ। संस्था के उप प्रधानाचार्य श्री सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि इस पदोन्नति प्रशिक्षण हेतु 112 आरक्षियों का चयन हुआ था जिसमे से 10 प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण पूर्ण नही होने के कारण रोका गया है शेष कुल 102 प्रशिक्षुओं को सफलता पूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत उनके मूल जनपदों एवम शाखाओ के लिए भेजा गया।
समापन अवसर पर सन्त गिरजानंद महाराज ने प्रशिक्षुओं को विचारों के माध्यम से नई जिम्मेदारी का सरलता से निर्वहन करने के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं दी, तथा वाह्य कक्ष प्रशिक्षण में प्रथम एवं सर्वांक सर्वोत्तम स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षु भारत भूषण एवम अंतः कक्ष में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षु मनवर सिंह को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
श्री मोहनलाल पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षण ने बताया कि प्रशिक्षुओं को श्री अरुण मोहन जोशी पुलिस उपमहानिरीक्षक ए0टी0सी0 के निकट पर्यवेक्षण में दो माह का सफलता पूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण कराया गया प्रशिक्षण के दौरान वाह्य कक्ष प्रशिक्षण में पदादि, पुलिस प्रशिक्षण, फील्ड क्राफ्ट, शस्त्र प्रशिक्षण, शारीरिक प्रशिक्षण के साथ साथ आपदा, फायर सर्विस, मैप रीडिंग आदि तथा अन्तःकक्ष प्रशिक्षण में कानून, विविध अधिनियम, पुलिस प्रशाशन की कार्य प्रणाली , भीड़ नियंत्रण आदि का गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण संस्थान के कुशल प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समापन अवसर पर निरीक्षक संजय चौहान , प्रतिसार निरीक्षक नरेश जखमोला, एच0डी0आई0 संदीप नेगी, सु0सैन्य सहायक राजेन्द्र लखेरा, उप निरीक्षक प्रबीन कुमार, गुरप्रीत कौर, निशांत कुमार, सहित समस्त प्रशिक्षक स्टाफ आदि उपस्थित रहे।



More Stories
करवाचौथ पर धामी सरकार का बड़ा तोहफ़ा: 29 अक्टूबर को उत्तराखंड की सभी महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, शासकीय,अशासकीय कार्यालयों, स्कूलों और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में तैनात महिला कर्मियों को मिलेगा अवकाश; शासन ने जारी किए आदेश…
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,