तनवीर अली :-हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली में 2 अगस्त को श्रीमती प्रियंका ने रानीपुर कोतवाली में लिखित सूचना देकर बताया उनके घर के बाहर खडी उनकी स्कूटी ज्यूपिटर अज्ञात चोरो के द्वारा चोरी कर ली गई है। सूचना के आधार पर कोतवाली में अज्ञात चोरों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उ0नि0 ज्योति नेगी के सुपूर्द की गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम के द्वारा मौके पर पंहुच कर घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर अवलोकन किया गया।तथा घटना के अनावरण हेतु मुखविरो को मामूर किया गया कडी मेहनत व प्रयासो के उपरान्त 24 घन्टे की अन्दर मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस द्वारा रात्रि में प्रकाश में आए अभियुक्त जय प्रकाश पुत्र दीपक कुमार निवासी ग्राम पहुआ थाना इकमा
जिला छपरा बिहार हाल निवासी टिहरी विस्थापित कालोनी थाना रानीपुर हरिद्वार तथा जितेन्द्र उर्फ टीनू पुत्र चन्द्रपाल सिंह निवासी ग्राम शिवाला कलां जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल निवासी सिद्धि विनायक कालोनी ग्राम सलेमपुर थाना रानीपुर हरिद्वार को चोरी गई स्कूटी सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शुदा दोनो अभियुक्तो को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरान्त दोनों को कोर्ट में पैश किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में, प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा कोतवाली रानीपुर हरिद्वार ।
वरि0उ0नि0 अनुरोध व्यास, कोतवाली रानीपुर हरिद्वार।
उ0नि0 ज्योति नेगी, कोतवाली रानीपुर हरिद्वार।
उ0नि0 मेहराजूदीन, कोतवाली रानीपुर हरिद्वार ।
का0 सोहन राणा, कोतवाली रानीपुर हरिद्वार।
का0 प्रमोद गोस्वामी, कोतवाली रानीपुर हरिद्वार।शामिल रहे।


More Stories
करवाचौथ पर धामी सरकार का बड़ा तोहफ़ा: 29 अक्टूबर को उत्तराखंड की सभी महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, शासकीय,अशासकीय कार्यालयों, स्कूलों और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में तैनात महिला कर्मियों को मिलेगा अवकाश; शासन ने जारी किए आदेश…
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,