ऑपरेशन ट्रैक-7: तड़के 5 बजे 273 अड्डों पर दबिश, ₹1.35 करोड़ की ड्रग्स के साथ 76 तस्कर गिरफ्तार; एसएसपी अजय सिंह की अगुवाई में सपेरा बस्ती व बिंदाल पुल समेत प्रदेश के 273 अड्डों पर तड़के दबिश, 473 के डोजियर तैयार, 61 की खुली हिस्ट्रीशीट…

तनवीर अली हरिद्वार।

ऑपरेशन ट्रैक-7: तड़के 5 बजे 273 अड्डों पर दबिश, ₹1.35 करोड़ की ड्रग्स के साथ 76 तस्कर गिरफ्तार; एसएसपी अजय सिंह की अगुवाई में सपेरा बस्ती व बिंदाल पुल समेत प्रदेश के 273 अड्डों पर तड़के दबिश, 473 के डोजियर तैयार, 61 की खुली हिस्ट्रीशीट…

​देहरादून / संवाददाता:

उत्तराखण्ड में नशे के नेटवर्क और तस्करों के खिलाफ पुलिस महानिदेशक (DGP) के सख्त निर्देशन में प्रदेशभर में दो दिवसीय विशेष अभियान ‘ऑपरेशन ट्रैक-7’ चलाया गया। 24 और 25 नवम्बर 2026 को चले इस सघन अभियान में विगत 07 वर्षों से सक्रिय नशा तस्करों और संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाया गया। अभियान के दौरान प्रदेशभर में 273 चिन्हित हॉटस्पॉट्स पर एक साथ धावा बोलकर ₹1.35 करोड़ मूल्य की मादक सामग्री के साथ 76 तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

​तड़के 5 बजे 181 टीमों की एक साथ दबिश

​अभियान के तहत जनपद के कप्तानों (SSP/SP), एडिशनल SP और क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में 181 पुलिस टीमों ने सुबह ठीक 5:00 बजे प्रदेश के 273 नशे के अड्डों पर छापेमारी एवं चेकिंग की। इस दौरान 968 अभियुक्तों का सत्यापन किया गया। देहरादून में एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व व पर्यवेक्षण में सपेरा बस्ती, बिंदाल पुल और ऋषिकेश के गुमानीवाला सहित संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष कार्रवाई की गई। वहीं नैनीताल में गूलरभोज/गुल्लरघट्टी, कोटद्वार में कोड़िया बैरियर, टिहरी में मुनि की रेती और ऊधमसिंह नगर में भूरारानी व रम्पुरा जैसे इलाकों में भी दबिश दी गई।

​69 मुकदमे, 76 गिरफ्तारी और बड़ी बरामदगी

​NDPS एक्ट के तहत पूरे प्रदेश में कुल 69 अभियोग पंजीकृत कर 76 नशा तस्करों को दबोचा गया। जिलेवार प्रमुख गिरफ्तारियों में ऊधमसिंह नगर से 19, नैनीताल से 16, हरिद्वार से 13, देहरादून से 13, टिहरी से 06 और पिथौरागढ़ से 03 अभियुक्त शामिल हैं।

​पुलिस और ANTF/STF की संयुक्त व क्षेत्रीय कार्रवाई में ₹1.35 करोड़ की सामग्री बरामद हुई, जिसमें:

  • ​चरस: 4.9 किलोग्राम (ANTF/STF द्वारा व्यावसायिक मात्रा के एक मामले में पकड़ी गई 4.1 किलोग्राम चरस शामिल)
  • ​गांजा: 45 किलोग्राम
  • ​हेरोइन: 450 ग्राम
  • ​नशीली टैबलेट/कैप्सूल: 1,510 (ANTF/STF द्वारा व्यावसायिक मात्रा के दूसरे मामले में पकड़े गए 1,282 कैप्सूल/टैबलेट शामिल)
  • ​अंग्रेजी शराब: 40 पेटी

​डोजियर, हिस्ट्रीशीट और अवैध खेती पर प्रहार

​अभियान के दौरान निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए 473 अभियुक्तों के डोजियर तैयार किए गए और 61 नए हिस्ट्रीशीटर खोले गए (पूर्व में 200 से अधिक तस्करों की हिस्ट्रीशीट खोली जा चुकी है)। इसके अलावा 05 गैर-जमानती वारंट (NBW) का निष्पादन कर 05 फरार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, 02 अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ, 1.3 एकड़ भूमि में लगी अवैध भांग की फसल नष्ट की गई और MANAS हेल्पलाइन 1933 की 08 शिकायतों का मौके पर सत्यापन किया गया।

​वर्ष 2026 का अब तक का रिकॉर्ड

​उत्तराखण्ड पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक NDPS एक्ट के तहत 1,340 अभियोग दर्ज कर 1,601 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और लगभग ₹62 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद हुए हैं। वहीं PITNDPS एक्ट के अंतर्गत 16 आदतन अपराधियों को निरुद्ध किया गया है तथा वित्तीय अन्वेषण के जरिए नशा तस्करी से अर्जित लगभग ₹6.30 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त की गई है।

​पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में शामिल व्यक्तियों, उनके पूरे नेटवर्क और अवैध संपत्ति के विरुद्ध यह मुहिम आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगी, ताकि प्रदेश की युवा पीढ़ी को नशे से सुरक्षित रखा जा सके।

You may have missed