तनवीर अली हरिद्वार।
मुरादाबाद मंडल में पहली बार मेडहा के ‘मानक कवच’ (SIL-0) का सफल परीक्षण, टक्कर रोकथाम से लेकर RFID टैग व SOS अलर्ट तक परखी गई सुरक्षा प्रणाली, टक्कर रोकथाम व आपातकालीन अलर्ट का परीक्षण, 53 रूट किमी क्षेत्र में कवच प्रणाली व 474 RFID टैग…
मुरादाबाद, 26 नवंबर (निज संवाददाता)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में रेल संरक्षा प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की गई है। मंडल रेल प्रबंधक (DRM) श्रीमती विनीता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन और उप मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर/परियोजना श्री सुनील कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को दिल्ली–गुवाहाटी रेल मार्ग के गजरौला–मुरादाबाद खंड पर पहली बार मेडहा कंपनी के ‘मानक कवच’ (SIL-0) का सफल परीक्षण किया गया। यह रेल खंड दोहरी लाइन और एब्सोल्यूट ब्लॉक प्रणाली के तहत संचालित होता है।
टक्कर रोकथाम व आपातकालीन अलर्ट का परीक्षण
परीक्षण के दौरान काफूरपुर–अमरोहा खंड में अप और डाउन दोनों दिशाओं में लोको संख्या 35024 एवं 30026 के जरिए विभिन्न आपातकालीन और संरक्षा परिदृश्यों की जांच की गई। इनमें ट्रेनों की आमने-सामने व पीछे से संभावित टक्कर को रोकने, ट्रेन के असामान्य रूप से रुकने की स्थिति तथा लोको से मैनुअल SOS संदेश भेजने जैसी अहम प्रणालियों का सफल परीक्षण शामिल रहा।
53 रूट किमी क्षेत्र में कवच प्रणाली व 474 RFID टैग
रेल प्रशासन के अनुसार, इस परियोजना के तहत कुल 53 रूट किलोमीटर (RKM) और 106 ट्रैक किलोमीटर क्षेत्र में कवच प्रणाली से जुड़े कार्य किए गए हैं। संबंधित खंड में कुल 7 ब्लॉक सेक्शन हैं तथा 474 RFID टैग लगाए गए हैं। कवच युक्त लोकोमोटिव द्वारा इन RFID टैग को पढ़ने की क्षमता का भी परीक्षण किया गया, जिसके तहत अप दिशा में 4 और डाउन दिशा में 4 ट्रिप सहित कुल 8 ट्रिप सफलतापूर्वक पूरी की गईं।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि यह उपलब्धि रेल परिचालन में आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग, संरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की दिशा में मुरादाबाद मंडल का एक महत्वपूर्ण कदम है।

More Stories
उत्तराखंड में तबादला एक्सप्रेस ने पकड़ी रफ्तार, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बदले 18 निरीक्षक और उपनिरीक्षक, कई थानों को मिले नए प्रभारी, दून पुलिस में हुआ बड़ा फेरबदल,देखें लिस्ट…
ऑपरेशन ट्रैक-7: तड़के 5 बजे 273 अड्डों पर दबिश, ₹1.35 करोड़ की ड्रग्स के साथ 76 तस्कर गिरफ्तार; एसएसपी अजय सिंह की अगुवाई में सपेरा बस्ती व बिंदाल पुल समेत प्रदेश के 273 अड्डों पर तड़के दबिश, 473 के डोजियर तैयार, 61 की खुली हिस्ट्रीशीट…
नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान: सिडकुल पुलिस की कार्रवाई, 6.14 ग्राम स्मैक की बरामदगी के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार…