तनवीर अली हरिद्वार।
नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान: सिडकुल पुलिस की कार्रवाई, 6.14 ग्राम स्मैक की बरामदगी के साथ एक आरोपित की गिरफ्तारी,
हरिद्वार। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सिडकुल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6.14 ग्राम अवैध स्मैक की बरामदगी के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशों पर अवैध शराब, स्मैक, चरस, गांजा तथा नशीली दवाइयों व इंजेक्शन की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रभारी निरीक्षक सिडकुल द्वारा थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।
इसी क्रम में 25 नवंबर 2026 को मुखबिर खास से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दवा चौक के पास, सिडकुल हरिद्वार क्षेत्र से एक आरोपित को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.14 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपित की पहचान आदित्य पुत्र धर्म सिंह, निवासी गदनपुर, थाना दीपाहेमपुर, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) तथा हाल निवासी ब्रह्मपुरी, सिडकुल, हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपित के विरुद्ध कोतवाली सिडकुल में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस टीम:
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संजय चौहान, कांस्टेबल कुलदीप डिमरी और कांस्टेबल कुलदीप शामिल रहे।

More Stories
उत्तराखंड में तबादला एक्सप्रेस ने पकड़ी रफ्तार, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बदले 18 निरीक्षक और उपनिरीक्षक, कई थानों को मिले नए प्रभारी, दून पुलिस में हुआ बड़ा फेरबदल,देखें लिस्ट…
मुरादाबाद मंडल में पहली बार मेडहा के ‘मानक कवच’ (SIL-0) का सफल परीक्षण, टक्कर रोकथाम से लेकर RFID टैग व SOS अलर्ट तक परखी गई सुरक्षा प्रणाली, टक्कर रोकथाम व आपातकालीन अलर्ट का परीक्षण, 53 रूट किमी क्षेत्र में कवच प्रणाली व 474 RFID टैग…
ऑपरेशन ट्रैक-7: तड़के 5 बजे 273 अड्डों पर दबिश, ₹1.35 करोड़ की ड्रग्स के साथ 76 तस्कर गिरफ्तार; एसएसपी अजय सिंह की अगुवाई में सपेरा बस्ती व बिंदाल पुल समेत प्रदेश के 273 अड्डों पर तड़के दबिश, 473 के डोजियर तैयार, 61 की खुली हिस्ट्रीशीट…