हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार करके आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक ग्राम कुतुबपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर ली गई थी बाइक स्वामी सुशील ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 2 दिन पहले उसने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी तभी उसकी बाइक चोरी हो गई थी आसपास तलाश करने के बाद भी कुछ पता नहीं चला जिसके बाद पुलिस को शिकायत की गई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू की सुमन नगर चौकी प्रभारी प्रमोद देगी ने एक टीम के साथ 24 घंटे के अंदर आरोपी को चोरी की बाइक के साथ धर दबोचा।
कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी मुकाबिर निवासी गढ़ मीरपुर राजपुर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से चोरी की बाइक बरामद कर उसको जेल भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में पार्टी, कुन्दन सिंह राणा प्रभारी निरिक्षक कोतवाली रानीपुर हरिद्वार।
अनुरोध व्यास,एसएसआई कोतवाली रानीपुर हरिद्वार।
प्रमोद नेगी प्रभारी चौकी सुमननगर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार ।
कॉन्स्टेबल संजय तोमर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार ।
कॉन्स्टेबल महेन्द्र सिंह कोतवाली रानीपुर हरिद्वार।


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,