तनवीर अली हरिद्वार।
ऑपरेशन प्रहार: कनखल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शातिर झपट्टामार गिरफ्तार; छीने गए मोबाइल व चोरी की बाइक बरामद,
हरिद्वार: ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत कोतवाली कनखल पुलिस ने मोबाइल झपट्टामारी और वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो आदतन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से छीने गए दो मोबाइल फोन और जगजीतपुर क्षेत्र से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, 20 नवंबर 2026 को कोतवाली कनखल क्षेत्र के मंगलमूर्ति कॉलोनी और जमालपुर में बाइक सवार दो झपट्टामारों ने दो महिलाओं से मोबाइल फोन छीन लिए थे। पीड़ित महिलाओं की तहरीर के आधार पर कोतवाली कनखल में मु0अ0स0 452/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।
घटना के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सुरागरसी-पतारसी में जुटी रही। इसी क्रम में 23 नवंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने माया विहार के पास आम के बाग स्थित निर्माणाधीन सड़क के अंडरपास के नजदीक घेराबंदी कर दो संदिग्धों को मोटरसाइकिल समेत धर दबोचा।
पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपितों के पास से दो मोबाइल फोन—एक VIVO Y28E 5G और दूसरा VIVO Y 19E—बरामद हुए। आईएमईआई (IMEI) नंबरों से मिलान करने पर दोनों मोबाइल शालिनी और रेनू से छीने गए फोनों के रूप में confirmed हुए। वहीं, आरोपितों के पास मिली मोटरसाइकिल के इंजन व चेसिस नंबर की जांच करने पर वह वेलकम फार्म, जगजीतपुर से चोरी हुई बाइक पाई गई।
गिरफ्तार आरोपितों का विवरण:
- सावेज पुत्र मर्तजिम, निवासी गाडोवाली (टावर वाली गली), थाना पथरी, जनपद हरिद्वार।
- दानिश पुत्र कय्यूम, निवासी गाडोवाली (कालीबस्ती), थाना पथरी, जनपद हरिद्वार।
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपित आदतन अपराधी हैं और पहले भी कनखल व ज्वालापुर क्षेत्र में झपट्टामारी, लूट और चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। दोनों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी:
- 01 मोबाइल फोन (VIVO Y28E 5G)
- 01 मोबाइल फोन (VIVO Y 19E)
- 01 चोरी की मोटरसाइकिल (वेलकम फार्म, जगजीतपुर से चोरी)
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
इस सफल कार्रवाई में प्रभारी कोतवाली कनखल श्री अनुज सिंह, चौकी प्रभारी जगजीतपुर उ0नि0 नवल किशोर गुप्ता, उ0नि0 देवेन्द्र सिंह पाल, हे0का0 प्रमोद कुमार, का0 प्रलव चौहान, का0 गजय तोमर और का0 बिरेन्द्र चौहान शामिल रहे।

More Stories
विधान सभा चुनाव 2027 की दस्तक से पहले हरिद्वार में बड़ा फेरबदल, 13 निरीक्षकों का तबादला, रवानगी से पूर्व कैंप कार्यालय में एसएसपी नवनीत सिंह से की भेंट, विदाई समारोह में अधिकारियों ने दी मंगल शुभकामनाएं…
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर डीएम मयूर दीक्षित के सख्त निर्देश: हरिद्वार में 8 जोन, 30 सेक्टरों में मजिस्ट्रेट तैनात; 24 घंटे चलेगा कंट्रोल रूम,23 से 24 नवंबर तक तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट…
ऑपरेशन प्रहार अभियान में रानीपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर अवैध शराब की बरामद…