नाराज संविदा चालक ने  अधिकारी से विवाद के बाद चलाई थी गोली,  315 बोर तमंचे के साथ हमलावर गिरफ्तार, कनखल पुलिस ने कपड़ों-सबूत मिटाने से पहले धर दबोचा, एम्स में इलाज जारी…

तनवीर अली हरिद्वार।

नाराज संविदा चालक ने  अधिकारी से विवाद के बाद चलाई थी गोली,  315 बोर तमंचे के साथ हमलावर गिरफ्तार, कनखल पुलिस ने कपड़ों-सबूत मिटाने से पहले धर दबोचा, एम्स में इलाज जारी…

हरिद्वार के कनखल
विष्णु गार्डन क्षेत्र में संविदा चालक द्वारा अपने अधिकारी पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। गनीमत रही कि गोली अधिकारी को छूकर निकल गई और वह बाल-बाल बच गए। कनखल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी चालक को मौके से हिरासत में ले लिया तथा घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार भी बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 21 नवंबर को विष्णु गार्डन क्षेत्र में गोली चलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची कनखल पुलिस ने जांच के बाद संविदा चालक विनोद नेगी (निवासी ग्राम जयहरी, पौड़ी गढ़वाल, हाल निवासी सर्वप्रिय विहार, कनखल) को हिरासत में लिया। घायल अधिकारी चन्द्रप्रकाश नौटियाल (निवासी विष्णु गार्डन, कनखल) को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

​पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 2006 से कार्यालय में चालक के रूप में काम कर रहा था और पिछले चार-पांच महीनों से अधिकारी के साथ उसका विवाद चल रहा था। अधिकारी की टोका-टाकी व कथित तौर पर परेशान किए जाने से नाराज होकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए फर्श पर पोछा लगाकर सफाई करने और कपड़े बदलकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।
​पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा 315 बोर और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पीड़ित अधिकारी की तहरीर पर कोतवाली कनखल में मुकदमा अपराध संख्या 449/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) व आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के अंतर्गत मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

You may have missed