विधान सभा चुनाव 2027 की दस्तक से पहले हरिद्वार में बड़ा फेरबदल, 13 निरीक्षकों का तबादला, रवानगी से पूर्व कैंप कार्यालय में एसएसपी नवनीत सिंह से की भेंट, विदाई समारोह में अधिकारियों ने दी मंगल शुभकामनाएं…

तनवीर अली हरिद्वार।

चुनाव 2027 की दस्तक से पहले हरिद्वार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 निरीक्षकों का तबादला; सकलानी, नरेन्द्र बिष्ट, उपाध्याय, मनोहर, कोहली, शांति, कमल, गोविंद, रावत, रमोला, प्रदीप बिष्ट, राणा व जहांगीर अली को मिली नई कमान।

​हरिद्वार (संवाददाता):

आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों और निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस महकमे में प्रशासनिक कसावट तेज हो गई है। इसी कड़ी में पुलिस मुख्यालय के आदेश पर हरिद्वार जनपद में तैनात 13 निरीक्षकों का तबादला विभिन्न जिलों में किया गया है।

​नवीन तैनाती स्थल के लिए रिलीव होने से पूर्व सभी स्थानांतरित निरीक्षकों ने कैंप कार्यालय पहुंचकर एसएसपी नवनीत सिंह से भेंट की। इस मौके पर आयोजित विदाई कार्यक्रम में एसएसपी नवनीत सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थानांतरित निरीक्षकों के कार्यों की सराहना की और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई व मंगल शुभकामनाएं दीं।

​स्थानांतरित निरीक्षकों की सूची व नवीन तैनाती:

  • ​देहरादून: निरीक्षक मनोहर सिंह, शान्ति कुमार, कमल मोहन सिंह, विरेन्द्र चन्द्र रमोला और कुन्दन सिंह राणा
  • ​उत्तरकाशी: निरीक्षक दिग्पाल कोहली, देवेन्द्र सिंह रावत और जहांगीर अली
  • ​रुद्रप्रयाग: निरीक्षक राम किशोर सकलानी और गोविन्द कुमार
  • ​टिहरी: निरीक्षक मनीष उपाध्याय और प्रदीप बिष्ट
  • ​चमोली: निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट

You may have missed