तनवीर अली हरिद्वार।
ऑपरेशन प्रहार: रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
हरिद्वार। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से देशी शराब के 42 पव्वे (टेट्रा पैक) बरामद हुए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शनिवार को क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान डीपीएस स्कूल के पीछे सुभाषनगर जाने वाले कच्चे रास्ते पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से ‘किन्नू’ मार्का देशी शराब के 42 पव्वे बरामद हुए।
पकड़े गए आरोपी की पहचान सागर पुत्र मुकेश कुमार निवासी एल-32, अंबेडकर नगर, टिबड़ी (रानीपुर, हरिद्वार) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली रानीपुर में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। सफलता हासिल करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल सर्वजीत सिंह और कांस्टेबल अजीतराज शामिल रहे।

More Stories
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर डीएम मयूर दीक्षित के सख्त निर्देश: हरिद्वार में 8 जोन, 30 सेक्टरों में मजिस्ट्रेट तैनात; 24 घंटे चलेगा कंट्रोल रूम,23 से 24 नवंबर तक तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट…
नाराज संविदा चालक ने अधिकारी से विवाद के बाद चलाई थी गोली, 315 बोर तमंचे के साथ हमलावर गिरफ्तार, कनखल पुलिस ने कपड़ों-सबूत मिटाने से पहले धर दबोचा, एम्स में इलाज जारी…
छठी अखिल भारतीय समकालीन कला प्रदर्शनी – 2026” का हुआ भव्य उद्घाटन, देश भर से आए कलाकारों ने प्रदर्शित की अपनी कृतियां, 10 कलाकारों को उनके उत्कृष्ट कलाकृतियों के लिए किया गया सम्मानित…