तनवीर अली हरिद्वार।
कुंभ मेला-2027: एडीजी लॉ एंड ऑर्डर और एडीजी प्रशासन ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए बनी बहुस्तरीय रणनीति, आतंकवाद, संगठित अपराध और साइबर खतरों से निपटने के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा रणनीति तैयार करने पर दिया जोर...
हरिद्वार:– आगामी महाकुंभ मेला-2027 को पूरी तरह सुरक्षित, सुव्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ के निर्देशन में आज मेला नियंत्रण भवन सभागार, हरिद्वार में अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) श्री वी. मुरुगेसन और अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) श्री ए.पी. अंशुमान की संयुक्त अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आतंकवाद, संगठित अपराध और साइबर खतरों से निपटने के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा रणनीति तैयार करने पर जोर दिया गया।
कुंभ मेला-2027: एडीजी लॉ एंड ऑर्डर और एडीजी प्रशासन ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए बनी बहुस्तरीय रणनीति, आतंकवाद, संगठित अपराध और साइबर खतरों से निपटने के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा रणनीति तैयार करने पर दिया जोर...
प्रमुख बिंदु एवं कार्ययोजना:
- सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण: प्रमुख स्नान पर्वों पर संभावित भारी भीड़ के प्रबंधन, श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन, पैदल यात्रियों के डायवर्जन, होल्डिंग प्लान और आपातकालीन निकासी के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। संवेदनशील स्थलों पर एटीएस, एसटीएफ और बीडीएस (बम निरोधक दस्ता) की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं।
- स्मार्ट तकनीक और डिजिटल निगरानी: मेला क्षेत्र की पल-पल की निगरानी के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC), सीसीटीवी नेटवर्क, ड्रोन और एंटी ड्रोन प्रणाली को समयबद्ध रूप से स्थापित करने पर विशेष बल दिया गया।
- साइबर सुरक्षा तंत्र: डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भ्रामक सूचनाओं, अफवाहों और संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए प्रभावी साइबर सुरक्षा निगरानी सेल के गठन की समीक्षा की गई।
- यातायात, रेलवे एवं अग्निशमन व्यवस्था: यातायात के सुचारू संचालन के लिए पार्किंग स्थलों, होल्डिंग एरिया और बॉटलनेक पॉइंट्स को चिह्नित कर वैकल्पिक योजना तैयार की जा रही है। रेलवे स्टेशनों पर जीआरपी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के समन्वय से भीड़ नियंत्रण पुख्ता करने के निर्देश दिए गए हैं।
- स्थलीय निरीक्षण: बैठक के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पुलिस लाइन ऋषिकुल, हर की पैड़ी, प्रमुख स्नान घाटों, रेलवे स्टेशनों और निर्माणाधीन पुलिस चौकियों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक (कुंभ मेला) श्री योगेन्द्र सिंह रावत, मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका, एसएसपी हरिद्वार श्री नवनीत सिंह भुल्लर, एसएसपी कुंभ श्री आयुष अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
परिवहन विभाग व डीएलएसए की सिडकुल और भेल क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, 15 वाहनों के चालान और दो स्कूल बसें सीज,बिना फिटनेस दौड़ रही स्कूली बसों पर कसा शिकंजा,स्कूली बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर प्रशासन हुआ सख्त…
अपर मेलाधिकारी नंदन कुमार ने किया रोड़ीबेलवाला और गंगा घाटों का औचक निरीक्षण,निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और तेजी लाने के दिए सख्त निर्देश, गंगा घाटों पर तीन पालियों में सफाई और शौचालयों में बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश…
सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, झाड़ियों में छिपाई गईं 6 स्प्लेंडर बाइकें बरामद, रानीपुर, सिडकुल और बहादराबाद में आतंक मचाने वाले दो वाहन चोर गिरफ्तार, एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में सिडकुल पुलिस को मिली सफलता…