तनवीर अली हरिद्वार।
सिडकुल व भेल क्षेत्र में डीएलएसए और परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 वाहनों के चालान और दो स्कूल बसें सीज,बिना फिटनेस दौड़ रही स्कूली बसों पर कसा शिकंजा,स्कूली बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर प्रशासन हुआ सख्त…
हरिद्वार (सिडकुल/भेल)। स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) और परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से सख्त चेकिंग अभियान चलाया। सिडकुल और भेल क्षेत्र में हुई इस बड़ी कार्रवाई के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले 15 वाहनों के चालान काटे गए, जबकि वैध फिटनेस प्रमाणपत्र न होने पर दो स्कूल बसों को मौके पर ही सीज कर दिया गया।
अभियान के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) निखिल शर्मा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा और परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी की संयुक्त टीम ने सड़कों पर उतरकर कुल 35 स्कूली बसों व बच्चों को ढोने वाले अन्य वाहनों की गहनता से जांच की। जांच में कई वाहनों के दस्तावेजों और सुरक्षा मानकों में खामियां पाई गईं, जिस पर विभाग ने तत्काल दंडात्मक कार्रवाई की।
बच्चों की सुरक्षा और सुविधा का रखा विशेष ध्यान
कार्रवाई के दौरान जब वैध फिटनेस प्रमाणपत्र के अभाव में दो बसों को सीज किया गया, तो अधिकारियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बसों में सवार स्कूली बच्चों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने दी। टीम ने तत्काल वैकल्पिक बसों की व्यवस्था कर सभी बच्चों को सुरक्षित रूप से उनमें स्थानांतरित किया और उनके गंतव्य (स्कूल) तक भिजवाया।
वाहन संचालकों को सख्त चेतावनी
अभियान के अंत में अधिकारियों ने सभी वाहन चालकों और स्कूल बस संचालकों को सख्त निर्देश जारी किए कि वे वाहनों के सभी आवश्यक प्रपत्र वैध रखें और सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें। टीम ने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

More Stories
कुंभ मेला-2027: एडीजी लॉ एंड ऑर्डर और एडीजी प्रशासन ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए बनी बहुस्तरीय रणनीति, आतंकवाद, संगठित अपराध और साइबर खतरों से निपटने के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा रणनीति तैयार करने पर दिया जोर…
अपर मेलाधिकारी नंदन कुमार ने किया रोड़ीबेलवाला और गंगा घाटों का औचक निरीक्षण,निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और तेजी लाने के दिए सख्त निर्देश, गंगा घाटों पर तीन पालियों में सफाई और शौचालयों में बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश…
सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, झाड़ियों में छिपाई गईं 6 स्प्लेंडर बाइकें बरामद, रानीपुर, सिडकुल और बहादराबाद में आतंक मचाने वाले दो वाहन चोर गिरफ्तार, एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में सिडकुल पुलिस को मिली सफलता…