सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, झाड़ियों में छिपाई गईं 6 स्प्लेंडर बाइकें बरामद, रानीपुर, सिडकुल और बहादराबाद में आतंक मचाने वाले दो वाहन चोर गिरफ्तार, एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में सिडकुल पुलिस को मिली सफलता…

तनवीर अली हरिद्वार।

  1. ​सघन चेकिंग देख भाग रहे दो शातिर वाहन चोर दबोचे, चोरी की 6 बाइकें बरामद
  2. ​हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, झाड़ियों में छिपाई गईं 6 स्प्लेंडर बाइकें बरामद
  3. ​रानीपुर, सिडकुल और बहादराबाद में आतंक मचाने वाले दो वाहन चोर गिरफ्तार, 6 मोटरसाइकिलें बरामद
  • ​पॉलिटेक्निक कॉलेज के आगे झाड़ियों में छिपाकर रखी थीं चोरी की गाड़ियां
  • एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में सिडकुल पुलिस को मिली सफलता।

​हरिद्वार, ब्यूरो।

एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद भर में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत सिडकुल थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान भागने का प्रयास कर रहे दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की कुल 6 मोटरसाइकिलें (स्प्लेंडर प्लस) बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपी सिडकुल, रानीपुर और बहादराबाद क्षेत्रों को अपना निशाना बनाते थे।

​चेकिंग देख मुड़े तो फिसली बाइक, पुलिस ने दबोचा

पुलिस के अनुसार, मंगलवार (17 नवंबर) को सिडकुल पुलिस की टीम किरवी चौक पर सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रोशनाबाद की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे दो बाइक सवार पुलिस को देखकर घबरा गए और बाइक को वापस मोड़कर भागने लगे। हड़बड़ाहट में बाइक का टायर फिसल गया और दोनों सड़क पर गिर पड़े। मौके पर तैनात पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को दबोच लिया।

​झाड़ियों में छिपा रखी थीं चोरी की 5 अन्य बाइकें

जिस बाइक पर आरोपी सवार थे, उसके इंजन और चेसिस नंबर की जांच करने पर पता चला कि वह थाना सिडकुल क्षेत्र से चोरी की गई थी। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने पॉलिटेक्निक कॉलेज से आगे घनी झाड़ियों में छिपाकर रखी गईं चोरी की 5 अन्य स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिलें भी बरामद कर लीं। बरामद वाहनों में से तीन सिडकुल, दो रानीपुर और एक बहादराबाद थाना क्षेत्र से चुराई गई थी। पुलिस ने दर्ज मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

​गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

  • ​सागर (26 वर्ष), पुत्र धीरज पाल, निवासी काला गेट ब्रह्मपुरी, रावली महदूद, थाना सिडकुल, हरिद्वार।
  • ​कार्तिक (20 वर्ष), पुत्र संजय सिंह, मूल निवासी हरचंदपुर, थाना नागल सोती (बिजनौर, उ.प्र.), हाल निवासी राम धाम कॉलोनी, अंबेडकर चौक, सिडकुल।

​पुलिस टीम में ये रहे शामिल:

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सिडकुल अजय शाह, उपनिरीक्षक अनिल बिष्ट, अपर उपनिरीक्षक अनिल सैनी, हेड कांस्टेबल संजय सिंह तथा कांस्टेबल गजेंद्र प्रसाद, कुलदीप डिमरी और कुलदीप शामिल रहे।

You may have missed