तनवीर अली हरिद्वार।
15वीं प्रादेशिक पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन: 40वीं वाहिनी PAC हरिद्वार बनी चैंपियन, SP अपराध निशा यादव ने ट्रॉफी सौंपकर किया सम्मानित, उपविजेता और अन्य उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस की मेजबानी में 29 सितंबर से आयोजित 15वीं प्रादेशिक जनपदीय/वाहिनी पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का गुरुवार को भव्य समापन हो गया। जनपद के विभिन्न मैदानों पर खेली गई इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जनपद हरिद्वार और 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें 40वीं वाहिनी PAC हरिद्वार ने 55 रनों से शानदार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक (अपराध) निशा यादव ने अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में विजेता टीम 40वीं वाहिनी PAC को प्रतिष्ठित ‘चल वैजयंती ट्रॉफी’ देकर सम्मानित किया। साथ ही उपविजेता और अन्य उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
तीन दिनों तक चली इस पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रदेशभर के जनपदों और वाहिनियों से आई कुल 18 टीमों ने अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल की देखरेख में आयोजित इस प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मुकाबले के बाद पुलिस अधीक्षक अपराध निशा यादव ने विधिवत प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की।

More Stories
राजीव शर्मा ने किया सुभाषनगर और शिवालिक नगर में सड़कों का लोकार्पण व पुलिया निर्माण का शुभारंभ; कहा—विकास कार्यों को दी जाएगी निरंतर गति…
ऑपरेशन प्रहार: बहादराबाद पुलिस ने दबोचा NDPS एक्ट में फरार वांछित आरोपी,गिरफ्तारी से बचने के लिए लंबे समय से चल रहा था फरार…
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का आदेश:आगामी सत्र के लिए हरिद्वार जनपद में 01 अक्टूबर से शुरू हुई खनन प्रक्रिया, अवैध खनन करने वालों पर जिला प्रशासन की रहेगी पैनी नजर…